#अपराध
October 26, 2025
हिमाचल में फिर कांपी इंसानियत- बुजुर्ग महिला के साथ हुई दरिंदगी, पुलिस ने दबोचा आरोपी
मानसिक रूप से असंतुलित बताई जा रही पी़ड़िता
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश एक बार फिर शर्मसार हो गया है। प्रदेश में दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कभी किसी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया जाता है तो कभी किसी युवती को शिकार बनाया जाता है। इतना ही नहीं, बुजुर्ग महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले भी सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
खबर कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से आई है। यहां पर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। दरअसल चढ़ियार क्षेत्र की महिला बाजार में सामान लेने गई थी। इसी दौरान महिला के साथ दुष्कर्म किया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : 22 वर्षीय युवक को चढ़ा रील का भूत, स्टंट की वीडियो बनाने के चक्कर में गंवाया जीवन
जब महिला दुकानदार से कथित तौर पर सामान लेने गई तो दुकानदार ने उसे दुकान के अंदर बुला लिया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से असंतुलित है।
गौरतलब है कि पीड़ित महिला बेहोशी की अवस्था में शिव मंदिर बैजनाथ के प्रांगण में पड़ी हुई थी तो पास से गुजर रही कॉलेज छात्राओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है व कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें: सिंगर हंसराज रघुवंशी को लॉरेंस-बराड़ गैंग ने दी धम*की , कहा- नहीं दिए पैसे तो कर देंगे खत्म!
हिमाचल में आए दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। कभी कोई प्रधान युवती से दुष्कर्म करता है तो कभी पूर्व सांसद के बेटे का नाम इस कृत्य के लिए सुर्खियों में आता है। कभी किसी बड़ी पार्टी से जुड़े नेता के भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगता है।
वहीं कभी 75 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के लिए 27 वर्षीय युवक को सजा मिलती है। दुष्कर्म के ये मामले दर्शाते हैं कि महिलाएं आज भी समाज में सुरक्षित नहीं हैं, चाहे फिर वो छोटी सी बच्ची हो, किशोरी हो, युवती हो या फिर कोई बुजुर्ग महिला।