#अपराध
August 25, 2026
हिमाचल में एक और ह**त्या, बहन से मिलने आया था उसका शादीशुदा प्रेमी; भाई ने छीन ली सांसें
सिर पर चोट लगने से युवक ने तोड़ा दम
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ से हत्या का मामला सामने आया है। मानपुर थाना क्षेत्र के लोधी माजरा के पास जट्टी माजरा गांव में बीती रात एक 29 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक का युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा था। उसकी पत्नी, बेटा और माता-पिता उत्तर प्रदेश में ही रहते हैं। वह काम की तलाश में बद्दी आया था और यहां एक कंपनी में नौकरी करता था।
बद्दी में वह अकेले ही रहता था। बीते कल सोमवार को युवती के भाई ने कथित तौर पर दोनों को आपत्तिजनक हातल में देख लिया। यह देखकर भाई अपना आपा खो बैठा और गुस्से में आ गया।
गुस्से में आकर युवती के भाई ने युवक के सिर पर किसी वस्तु से वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक कुमार की उम्र 29 साल थी और वह उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का रहने वाला था।
घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है।
पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रेम प्रसंग और विवाद को लेकर सामने आई जानकारी की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद ही हत्या की असली वजह और वारदात में शामिल आरोपी की भूमिका साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।