#अपराध

August 25, 2026

HP पुलिस में बगावत! सीनियर्स पर आरोप, DGP के खिलाफ भी शिकायत, महिला कर्मियों ने बताई...

विधानसभा में उठा पुलिस विभाग की शिकायतों का मामला

शेयर करें:

Himachal Pradesh Police news

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में सीनियर्स के खिलाफ जूनियर अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायतों ने हलचल मचा दी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायतों की जद में पुलिस विभाग के मुखिया यानी DGP भी आए हैं। वहीं, कुछ महिला पुलिस कर्मियों ने मानसिक और लैंगिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायतें दर्ज करवाई हैं। विधानसभा में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में तीन साल के दौरान सीनियर्स के खिलाफ कुल 32 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें अकेले शिमला से 21 मामले सामने आए हैं।

21 शिकायतें अभी भी लंबित

सरकार की ओर से विधानसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक, कुल 32 शिकायतों में से 21 अभी लंबित हैं, जबकि 11 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। इन शिकायतों में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोप भी शामिल हैं। इनमें विभाग के मुखिया यानी डीजीपी के खिलाफ दर्ज शिकायतें भी सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की 17 वर्षीय तनुजा देहारदून से लापता : दो हफ्ते से ढूंढ रहा परिवार, बेबस मां ने मांगी मदद

विधानसभा में उठा पुलिस विभाग की शिकायतों का मामला

यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सामने आई। भरमौर से भाजपा विधायक डॉ. जनकराज ने अतारांकित सवाल संख्या 1721 के जरिए सरकार से पुलिस विभाग में उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों की जानकारी मांगी थी। उन्होंने पूछा था कि पुलिस कर्मचारियों ने अपने सीनियर्स के खिलाफ कितनी शिकायतें की हैं, शिकायतों की किस तरह की जांच हुई और कितने मामलों का निपटारा किया गया है।

शिमला में DGP के खिलाफ भी कई शिकायतें

सरकार के लिखित जवाब के अनुसार, शिमला जिले में दर्ज 21 शिकायतों में कुछ मामले काफी चर्चित रहे। इनमें तत्कालीन डीजीपी के खिलाफ एसपी सीआईडी की शिकायत भी शामिल थी। यह शिकायत अधिकार के कथित दुरुपयोग और बिना अनुमति हस्तक्षेप से जुड़ी थी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर के बाहर टहल रही महिला की आंखों में फेंकी मिर्ची, गले से झपटी सोने की चेन और...

इसके अलावा एक एसपी ने भी डीजीपी के खिलाफ षड्यंत्र रचने और छवि खराब करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया गया है कि DGP के खिलाफ कुल पांच शिकायतें सामने आई थीं।

DIG और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी शिकायतें

शिमला में एक शिकायत SP और DIG साउथ रेंज के बीच विवाद से जुड़ी थी। इसके अलावा पुलिस विभाग में तैनात महिला कर्मचारियों ने भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज करवाईं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: कैरी बैग के 10 रुपये लेना RED TAPE को पड़ा भारी- ग्राहक पहुंचा कोर्ट, लगा 24 हजार जुर्माना

महिला पुलिस कर्मियों ने भी लगाए उत्पीड़न के आरोप

शिमला में एक महिला आरक्षी ने पुलिस वाहिनी जुन्गा के कमांडेंट पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसके अलावा दो अन्य महिला आरक्षियों और दो महिला पुलिस कर्मियों की ओर से भी उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतें दर्ज करवाई गईं।

मंडी, चंबा और कांगड़ा में भी शिकायतें

शिमला के अलावा मंडी जिले से चार, चंबा से दो और कांगड़ा से दो शिकायतें सामने आईं। वहीं पुलिस जिला बद्दी में भी एक शिकायत दर्ज हुई है। इससे साफ है कि पुलिस विभाग में सीनियर्स और जूनियर्स के बीच विवाद और शिकायतों के मामले केवल एक जिले तक सीमित नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : मणिमहेश यात्रा आज से शुरू : भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे पहाड़, रोजाना 5000 श्रद्धालु होंगे रवाना

सिरमौर में लैंगिक उत्पीड़न की शिकायत

सिरमौर जिले में दो महिला आरक्षियों ने धौलाकुआं स्थित छठी बटालियन के DSP के खिलाफ लैंगिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई थी। यह मामला भी विधानसभा में सरकार से मांगी गई जानकारी में सामने आया है।

सरकार ने स्वतंत्र शिकायत तंत्र बनाने से किया इनकार

डॉ. जनकराज ने सरकार से यह भी पूछा था कि क्या पुलिस विभाग में जूनियर कर्मचारियों की ओर से सीनियर्स के खिलाफ की जाने वाली शिकायतों के लिए कोई स्वतंत्र शिकायत निवारण व्यवस्था बनाने का विचार है। सरकार ने जवाब में कहा कि फिलहाल ऐसा कोई स्वतंत्र तंत्र स्थापित करने का विचार नहीं है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख