#अपराध
January 23, 2026
हिमाचल पुलिस ने किया नशे के सौदागरों पर वार- महिला सहित तीन अरेस्ट, ढेर सारा चिट्टा बरामद
मुख्य सप्लायर के नाम का हुआ खुलासा
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से नशे का कारोबार अपने पांव पसार रहा है, वह चिंता का विषय बनता जा रहा है। इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि नशा तस्करी में अब युवक ही नहीं बल्कि युवतियां भी पकड़ी जा रही हैं। ऐसा ही कुछ मामला जिला कांगड़ा। के दो अलग-अलग स्थानों से पेश आया है। यहां पर पुलिस ने नशे की खेप के साथ एक महिला तस्कर और दो युवकों को नशे की खेप के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है। यहां पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखते ही युवक घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
पुलिस ने युवक की तलाशी ली तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 5.93 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने बीना देरी किए युवक को गिरफ्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी से सख्त पूछताछ की पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान आरोपी ने मुख्य सप्लायर के नाम का खुलासा किया।
इन्हीं सुरागों के आधार पर 22 जनवरी 2026 को पुलिस ने सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया आरोपियों की पहचान नवदीपक निवासी गांव ढाट्टी, पालमपुर जिला कांगड़ा और नगरोटा बगवां क्षेत्र के पठियार वार्ड नंबर-07 निवासी अनमोल सूद मुख्य सप्लायर जिला कांगड़ा के रुप में हुई है।
वहीं दूसरा मामला, जिला कागड़ा के मोहटली इलाके का है। यहां नूरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डमटाल पुलिस को भी एक बड़ी कामयाबी मिली है। 22 जनवरी 2026 को डमटाल थाना क्षेत्र के मोहटली इलाके में गश्त के दौरान पुलिस ने एक रिहायशी मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को सलोनी उर्फ चीड़ी नाम की महिला के कब्जे से 21.08 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी महिला गांव सिरत, डाकघर मोहटली, तहसील इंदौरा की रहने वाली है।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी सभी आरोपियों को NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह नशा कहां से लाया गया था और आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस का साफ कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।