#अपराध

March 30, 2026

हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार किए दो युवक : कैरी बैग से मिला ढेर सारा चिट्टा- बाइक भी हुई सीज

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Drug Trafficking

सिरमौर/ बिलासपुर। देवभूमि के नाम से मशहूर हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है, जिससे इसकी छवि पर भी असर पड़ रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो अलग-अलग जिलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 8.66 चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

गश्त के दौरान मिला गुप्त सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सिरमौर के पांवटा साहिब का है। यहां पर पुलिस टीम गश्त कर रहे थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि एक युवक कुंजा की तरफ से पैदल पांवटा साहिब की ओर आ रहा है और उसके पास कैरी बैग में चिट्टा है। 

यह भी पढ़ें : 

कैरी बैग से मिला चिट्टा

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और यमुना पाथ गोबिंदघाट बैरियर पर नाका लगा दिया। कुछ ही देर बाद संदिग्ध युवक वहां पहुंचा, जिसे पुलिस ने रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कैरी बैग से 3.22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान मनु गुप्ता उम्र 32 साल निवासी पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

 

paonta sahib youth heroin recovered

बाइक सवार युवक की हरकतें लगी संदिग्ध

दूसरा मामला जिला बिलासपुर का है। यहां सदर थाना पुलिस मंडी-भराड़ी क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी और चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक नंबर HP23A-3423 सवार युवक वहां से गुजर रहा था। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : परीक्षा देने गए तीन युवकों के साथ गुंडागर्दी, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

जिसकी हरकतें पुलिस को संदिग्ध लगीं। पुलिस ने तुरंत उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 5.44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है, जो घुमारवीं क्षेत्र का रहने वाला है।

दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार 

दोनों मामलों में पुलिस ने तुरंत चिट्टा कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में पकड़े गए आरोपी मनु गुप्ता को नोटिस पर छोड़ दिया है, जबकि उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : HRTC के बुरे हाल- छत से टपक रहा पानी, ड्राइवर ने छतरी खोलकर चलाई सवारियों से भरी बस

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही पूरे नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है। आरोपी को नोटिस पर छोड़ दिया है, जबकि उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख