#अपराध

February 14, 2026

हिमाचल: पुलिस को देख हरियाणा के युवक ने लिया यू टर्न, तलाशी लेने पर मिली चिट्टे की बड़ी खेप

गश्त के दौरान पुलिस की त्वरित कार्रवाई 

शेयर करें:

NDPS Act

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे का काला कारोबार लगातार पैर पसारता जा रहा है। इस अवैध धंधे में पड़ोसी राज्यों के तस्कर भी लगातार सक्रिय हैं और प्रदेश में नशे की सप्लाई रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला जिला बिलासपुर से सामने आया है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाहरी राज्य के एक युवक को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गश्त के दौरान पुलिस की त्वरित कार्रवाई 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना की पुलिस टीम बीते शाम इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए नियमित गश्त पर निकली हुई थी। पुलिस टीम जब अलसू पुल के समीप पहुंची तो वहां एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ दिखाई दिया।युवक की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं। जैसे ही उसकी नजर पुलिस टीम पर पड़ी, वह घबरा गया और वहां से तेजी से निकलने का प्रयास करने लगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: आर्थिक संकट के बीच 11 दिन के केरल दौरे पर गई सीएम सुक्खू की टीम, 10 सदस्य शामिल

पूछतछ में नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब 

युवक की हरकतों को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत सतर्कता दिखाई और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया और युवक को हिरासत में ले लिया।

आरोपी की पहचान 

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह उम्र 25 साल पुत्र निवासी मकान नंबर 26, गांव डाकघर नागरा, जिला जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ समय से क्षेत्र में सक्रिय था और पुलिस को उसकी गतिविधियों पर पहले से शक था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शगुन के पैसों से शुरू हुआ विवाद- पत्नी ने निगला जह.र, पति ने छिड़क दिया पेट्रोल- हुआ अरेस्ट

NDPS Act  के तहत मामला किया दर्ज 

बरमाणा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act  के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और बिलासपुर में किसे सप्लाई करने वाला था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है और क्या वह किसी बड़े गिरोह से जुड़ा हुआ है।

तस्करों पर पुलिस का प्रहार

ASP बिलासपुर शिव चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस हर स्तर पर कार्रवाई कर रही है और किसी भी सूरत में नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख