#अपराध

March 23, 2025

विमल नेगी मामले में नया मोड़: 5 दिन पुरानी थी देह, रिपोर्ट ने खड़े किए कई सवाल

मौत पानी में डूबने से मौत- शरीर पर कोई निशान नहीं

शेयर करें:

himachal news

शिमला। हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत पानी में डूबने से हुई और उनके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। 

शव मिलने से 5 दिन पहले डूबे

रिपोर्ट में सामने आया है कि विमल नेगी का शव 5 दिन पुराना है। अब ऐसे में सवाल उठ खड़े हुए हैं क्योंकि विमल नेगी का शव 18 मार्च को गोविंद सागर झील में मिला, जबकि वे 10 मार्च से लापता थे। उनकी मौत के बाद के पांच दिन का वक्त अभी भी रहस्यमय बना हुआ है, क्योंकि उस दौरान उनके स्थान पता नहीं चल सका। 10 मार्च को वे शिमला से टैक्सी लेकर बिलासपुर गए थे, जहां आखिरी बार उन्हें सीसीटीवी कैमरे में देखा गया था। इसके बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं मिली थी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिलचिलाती धूप और गर्मी तोड़ सकती है सारे रिकार्ड, जानें मौसम अपडेट

सीएम से मिली थी खोज का भरोसा

विमल नेगी के परिजनों ने सीएम, राजस्व मंत्री और पुलिस प्रशासन से कई बार उनकी तलाश करने की गुहार लगाई थी। सीएम ने भी उन्हें जल्द खोजने का आश्वासन दिया था। हालांकि, खोज में देरी और अनुत्तरित सवालों ने परिजनों को मानसिक रूप से परेशान किया। इस बीच, विमल नेगी के परिवार ने प्रशासन पर मानसिक दबाव डालने और परेशान करने का आरोप भी लगाया है।

 

यह भी पढ़ें : 'लक्कड़ माफिया' का कारनामा: पकड़ी गई चोरी तो गाड़ी ही जला दी, जानें कहां का है केस..

परिजनों ने लगाए है आरोप

विमल नेगी के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात का शक था कि विमल नेगी किसी मानसिक दबाव का सामना कर रहे थे, जो उनके लापता होने का कारण हो सकता है। वे राजस्व मंत्री जगत नेगी से मिले और आशंका जताई कि नेगी पर किसी काम का अत्यधिक दबाव था, जिसके कारण वे मानसिक रूप से परेशान थे। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भारतीय सेना का जवान चिट्टे के साथ गिरफ्तार, जानें कितना मिला नशा

फाइनल रिपोर्ट का इंतजार

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अब तक यह साफ हो चुका है कि उनकी मौत पानी में डूबने से हुई थी, लेकिन फाइनल रिपोर्ट का इंतजार अभी भी किया जा रहा है। इस रिपोर्ट में और भी जानकारी सामने आ सकती है, जो नेगी की मौत के संदर्भ में कुछ नए सवालों का जवाब दे सकती है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख