#अपराध

February 12, 2025

हिमाचल: नाई से दोस्ती भारी पड़ी, मामूली विवाद का अंजाम पहुंचा IGMC में...

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करें:

himachal news

शिमला। कहते हैं डॉक्टर, पुलिस और वकील से दुश्मनी मोल नहीं लेनी चाहिए। लेकिन शिमला के ताराहाल में नाई से दोस्ती एक युवक को भारी पड़ी। मामूली बात पर हुए झगड़े और मारपीट के बाद नाई की दुकान चलाने वाले अमन ने अपने दोस्त अक्षय का गला उस्तरे से रेत डाला। अक्षय को गंभीर हालत में आईजीएमसी में दाखिल कराया गया है। पुलिस अक्षय के बयान का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही झगड़े की असल वजह सामने आ पाएगी। 

पिता की दुकान पर काम करता है आरोपी 

अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी अमन के पिता पहले ताराहाल में नाई की दुकान चलाते थे। अब काम अमन देख रहा है। मंगलवार शाम अमन से अक्षय से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि अमन ने उस्तरे से अक्षय के गले पर वार कर दिया। इससे युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से युवक को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया और परिजनों को भी सूचना दी गई। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कल कैबिनेट बैठक लेंगे CM सुक्खू, UPS-बजट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

पुलिस ने बरामद किया उस्तरा 

पुलिस को आईजीएमसी अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना दी। पुलिस कृष्णानगर में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया (उस्तरा) भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने अक्षय के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस भर्ती और तबादलों में होगा बदलाव- राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

अक्षय का बयान बाकी

खबर के अनुसार, अक्षय अभी बयान देने की हालत में नहीं है। दोनों में किस बात को लेकर कहासुनी हुई और मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया। इसका पूरा खुलासा अक्षय के बयान देने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद इस मामले की जांच करेगी। डीएसपी शिमला शक्ति सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख