#अपराध

June 12, 2025

हिमाचल : हिंदू लड़की को भगा ले गया मोहसीन अली, पुलिस से बोला परिवार- अगर 3 दिन में...

सिरमौर के गांव से लापता युवती, पांवटा साहिब के युवक पर अपहरण का केस दर्ज

शेयर करें:

love jihad in himachal

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर लव जिहाद के मामले ने दो संप्रदाय के बीच तनाव पैदा कर दिया है। मामला जिला सिरमौर से सामने आया है। जहां एक हिंदू लड़की के परिजन मुस्लिम लड़के पर लड़की भगाने का आरोप लगा रहे है।

मोहसीन अली भगा ले गया हिंदू लड़की

मिली जानकारी के अनुसार, माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की एक हिंदू लड़की के परिजन व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पांवटा साहिब के युवक मोहसीन अली पर लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगा रहे हैं। युवक के खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज करवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : IPS इल्मा अफरोज की बढ़ सकती है मुश्किलें- कांग्रेस विधायक ने लगाए थे जासूसी के आरोप, जानें पूरी खबर

मंगलवार शाम को गुस्साए परिजनों और संगठनों के लोगों ने कीरतपुर, पांवटा साहिब में युवक के घर के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि तीन दिन के भीतर लड़की को बरामद करो, वरना माजरा थाने का घेराव किया जाएगा।

परिजनों ने जताया लव जिहाद का शक

युवती के परिजनों और हिंदू संगठनों का दावा है कि यह लव जिहाद का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम युवक योजनाबद्ध ढंग से युवती को बहला-फुसलाकर ले गया है। परिजनों का कहना है कि 4 जून को लड़की लापता हुई थी और उसी दिन पुलिस में शिकायत दी गई थी। लेकिन एक हफ्ते बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के तीखे बोल : बड़े वकील खड़े कर रहा हूं- जो लड़ाई पिछली सरकार ने नहीं लड़ी, हम लड़ेंगे

पुलिस पर लापरवाही के आरोप

गांववालों और परिजनों का आरोप है कि पुलिस की धीमी कार्रवाई के चलते उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे में लड़की को नहीं लाया गया, तो वे खुद कार्रवाई करेंगे और थाने का घेराव भी करेंगे।

DSP बोले- टीमें भेजी गई हैं

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है कि मामला गंभीरता से लिया गया है और माजरा पुलिस द्वारा विभिन्न राज्यों में टीमें भेजी गई हैं। युवक और युवती की तलाश तेज़ कर दी गई है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

यह भी पढ़ें : जयराम बोले- सुक्खू सरकार में खुलेआम स्वास्थ्य लूट, गर्भवती और अजन्मे बच्चे तक से की जा रही वसूली

माहौल हुआ संवेदनशील

यह मामला अब केवल आपराधिक नहीं, बल्कि सांप्रदायिक तनाव की ओर भी बढ़ता दिख रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस की चुनौती अब दोहरी है एक तरफ युवक-युवती की बरामदगी और दूसरी ओर शांति व्यवस्था बनाए रखना। वहीं, स्थानीय लोगों के बढ़ते रोष को लेकर पुलिस भी इस मामले में गंभीरता दिखा रही है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख