#अपराध

July 13, 2026

हिमाचल : रिंग सेरेमनी हुई, शादी की तारीख भी तय...18 लाख लेकर लुटेरी दुल्हन का परिवार फरार

शादी से पहले आया फोन और खुल गई सच्चाई

शेयर करें:

Himachal News Marriage Fraud Kangra Chandigarh Wedding Scam Online Google Pay Fraud

कांगड़ा। हिमाचल में शादी के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। एक परिवार ने रिश्ता तय होने के बाद होने वाली दुल्हन और उसके परिवार पर भरोसा किया, लेकिन यही भरोसा उनके लिए भारी पड़ गया।

रिंग सेरेमनी हुई, शादी की तारीख भी तय

आरोप है कि रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष ने अलग-अलग बहाने बनाकर करीब 18 लाख रुपये और लाखों रुपये के सोने के आभूषण हड़प लिए। शादी से कुछ दिन पहले जब परिवार को सच्चाई का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, पति- पत्नी समेत परिवार 3 सदस्यों की मौ*त; बेटा गंभीर

फिर शुरू हुई पैसों की मांग

पुलिस चौकी अवाहदेवी में दर्ज शिकायत के अनुसार, संगरोह गांव की कुसुम लता ने बताया कि युवती के भाई ने अपना पता कांगड़ा बस स्टैंड के पास का बताया था। दोनों परिवारों की सहमति के बाद 20 जून को चंडीगढ़ में रिंग सेरेमनी हुई।

गहने और महंगे तोहफे लिए

इस दौरान वर पक्ष ने होने वाली दुल्हन को सोने के आभूषण और अन्य महंगे उपहार दिए। रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष ने व्यापार में निवेश और अन्य जरूरी कामों का हवाला देकर अलग-अलग किस्तों में गूगल पे के जरिए करीब 18 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका, 105 पदों पर भर्ती शुरू- यहां जानें सैलरी डिटेल

शादी से पहले आया फोन और खुल गई सच्चाई

परिवार ने 12 जुलाई को शादी की तारीख तय की थी। लेकिन 7 जुलाई को युवती के भाई का फोन आया कि कनाडा में उनके मामा का निधन हो गया है और उन्हें तुरंत वहां जाना पड़ रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।

परिवार के साथ हुई बड़ी ठगी

परिवार को शक हुआ तो 11 जुलाई को उन्होंने उस मैरिज पैलेस में संपर्क किया, जहां शादी होनी थी। वहां से पता चला कि 12 जुलाई के नाम से कोई बुकिंग ही नहीं कराई गई थी। इसके बाद परिवार को एहसास हुआ कि उनके साथ बड़ी ठगी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 3 साल की मासूम को तेज रफ्तार कैंपर ने मारी टक्कर, तोड़ा दम- चालक गिरफ्तार

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और उनके बैंक खातों के जरिए पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है।

पुलिस की सलाह

  • शादी तय करने से पहले लड़का-लड़की और उनके परिवार की पूरी जानकारी जरूर जुटाएं।
  • बताए गए पते और ऑनलाइन प्रोफाइल की सत्यता की जांच करें।
  • बड़ी रकम या गहनों का लेन-देन पूरी सावधानी और लिखित दस्तावेजों के साथ करें।
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख