राजनीति

#अपराध

February 23, 2025

हिमाचल: खुद को पंडित बता शादीशुदा मुस्लिम ने लूटी युवती की आबरू, 2 साल बाद हुआ खुलासा

महिला पुलिस थाना बद्दी की टीम ने आरोपित किया गिरफ्तार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन स्थित  बद्दी महिला पुलिस थाना की टीम ने शनिवार को एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक पर आरोप है कि उसने खुद को हिंदू पंडित बताकर एक युवती से दोस्ती की और बाद में उसे दुष्कर्म का शिकार बना लिया। 

युवक ने अपना नाम इशु बताया

बता दें कि पीड़िता नालागढ़ की रहने वाली है और उसने पुलिस को बताया कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। शुरुआत में आरोपी ने युवती को अपना नाम इशु बताकर खुद को हिंदू पंडित बताया और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। बाद में युवक ने युवती से यह कहा कि वह उसके साथ शादी करना चाहता है।  

यह भी पढ़ें : कांगड़ा FORT के म्यूजियम में चोरी: मैनेजर और सफाई कर्मचारी का कारनामा, महिला भी गिरफ्तार

मुस्लिम भी और शादीशुदा भी है आरोपी

अक्टूबर 2024 में युवती को पता चला कि युवक मुस्लिम है और उसका असली नाम इशाक अली है, जिसके बाद उसने युवक से झूठ बोलने का कारण पूछा। युवक ने बताया कि वह अपनी पहचान छिपाकर युवती को पाने के लिए खुद को पंडित बताता था। इसके बाद, युवती को यह भी पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है।  

गर्भवती हुई युवती

नवंबर 2024 में युवती ने युवक से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मना किया था, लेकिन आरोपी ने फिर भी उसके साथ जबरन संबंध बनाए। इसके परिणामस्वरूप, युवती गर्भवती हो गई। जब उसने युवक को इसके बारे में बताया तो उसने कहा कि वे जल्द ही शादी कर लेंगे, लेकिन उसके बाद युवक ने युवती से दूरी बनानी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तिरंगे में लिपटकर घर आया लाल, चार महीने पहले ही ज्वाइन की थी आर्मी  

गुमराह करने और जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने पुलिस से यह भी शिकायत की कि युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे शारीरिक तौर पर भी नुकसान पहुँचाने की कोशिश की। इसके साथ ही, आरोपित के बारे में यह भी जानकारी दी गई कि वह होटल में नशीली दवाएं बेचता है।  

महिला पुलिस थाना बद्दी में मामला दर्ज

महिला पुलिस थाना बद्दी में आरोपी के खिलाफ धारा 64, 69 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। एएसपी बद्दी, अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।  

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख