राजनीति

#अपराध

November 2, 2025

हिमाचल : चरस का मास्टर सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे- 2 पहले ही खा रहे जेल की हवा

पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने के लिए कुल्लू में छापा मारा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

nagrota bagwan

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के बीच नगरोटा बगवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 22 अक्टूबर को दर्ज चरस तस्करी के मामले में पुलिस ने अब मुख्य सप्लायर को कुल्लू से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार, 1 नवंबर को की गई, जब पुलिस टीम ने सिरड़ गांव में छापा मारा और आरोपी कृष्ण लाल पुत्र राम सिंह को पकड़ा।

 

दो सप्ताह की जांच के बाद खुला नेटवर्क का सिरा


यह मामला तब शुरू हुआ था जब नगरोटा बगवां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों  चंदन राणा (29) निवासी मुंडी, तहसील धीरा और अक्षय कुमार (29) निवासी वलोह, तहसील थुरल  को 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच में दोनों ने बताया था कि यह नशा कुल्लू से मंगवाया गया था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया सूचनाओं के आधार पर सप्लाई स्रोत का पता लगाया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में साल बाद हुआ अद्भुत मिलन- भक्तों संग बड़े भाई देव शिरगुल से मिलने पहुंचे विजट महाराज

कुल्लू से गिरफ्तार हुआ तीसरा आरोपी


SP कांगड़ा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कृष्ण लाल इस मामले में तीसरा आरोपी है। पुलिस उसके फोन रिकॉर्ड और लेन-देन के तार खंगाल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि यह नेटवर्क कितनी दूर तक फैला हुआ है।

 

पुलिस का फोकस अब सप्लाई चेन पर


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब इस चरस सप्लाई चेन के हर लिंक को ट्रैक किया जा रहा है। जांच का दायरा कुल्लू, मंडी और कांगड़ा जिलों तक बढ़ाया गया है, जहां से नशे की अवैध खेप के आने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क में शामिल हर व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: नशे का नाश करने के लिए सुक्खू सरकार तैयार- 3 माह तक चलेगा एंटी-चिट्टा अभियान

नशे के खिलाफ सख्त रुख


एसपी ने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। यह गिरफ्तारी पुलिस की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत सिर्फ पेडलर्स नहीं, बल्कि सप्लाई करने वाले असली सरगना तक पहुंचने पर जोर दिया जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख