#अपराध

February 23, 2025

हिमाचल में फिर मिला बम, मौके पर पहुंची सेना- आखिर आते कहां से हैं ये हथगोले ?

पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी, पठानकोट से आर्मी बुलाकर किया डिफ्यूज

शेयर करें:

himachal news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर में रविवार दोपहर झाड़ियों में ग्रेनेड मिलने के बाद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने सेना को खबर की। पठानकोट से आए सेना के जवानों ने बम को डिफ्यूज कर दिया। अब प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि शहर में हैंड ग्रेनेड कहां से आया और किसने रखा। 

सेना ने संभाला जिम्मा

बम की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे इलाके को सील कर दिया। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और सेना के जवानों के साथ बम को नष्ट करने के इंतजाम किए। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की ये रेल लाइन इंडियन आर्मी को देगी मजबूती, वॉर में सैनिकों की करेगी बड़ी मदद

पहले भी हो चुके कई बम बरामद

इससे पहले भी फतेहपुर में बम बरामद हो चुके हैं। लेकिन पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि वहां बम कैसे पहुंचते हैं। फतेहपुर से पठानकोट आर्मी बेस लगभग 50 किमी दूर है। वहीं से आर्मी को बुलाकर बम को डिफ्यूज कर दिया जाता है। आर्मी जवान मौके पर पहुंच कर इस बात को सुनिश्चित कर रहे हैं कि हैंड ग्रेनेड जीवित है या नहीं, अगर ये जीवित पाया जाता है तो आर्मी के जवान इसे डिफ्यूज कर देंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सूखा : लीकेज से बर्बाद हो रहा पानी, बूंद-बूंद को तरस जाएंगे लोग

स्थानीय लोगों ने की जांच की मांग

स्थानीय नागरिक ने बताया कि, 'जब मैं दोपहर बाद अपने पालतू जानवरों के लिए चारा लेने जा रहा था तो मैंने झाड़ियों में पड़े इस ग्रेनेड को देखा। इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे इलाके को सील कर दिया है। जैसे ही बात की खबर पूरे गांव में फैली पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।' वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस बात का पता लगाया जाए कि ये ग्रेनेड यहां कैसे आया। क्या इसे किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर यहां फेंका है या ये किसी साजिश है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख