#अपराध
May 3, 2025
हिमाचल में सब्जी बेचने वाला निकला चिट्टा तस्कर, पहले भी खा चुका है जेल की हवा
आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा स्थित डल्हौजी के बनीखेत क्षेत्र के गोली इलाके में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। यहां एक युवक से 2.3 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र अमर चंद निवासी गांव लूठनू, डाकघर बाथरी के रूप में हुई है। वह एक पिकअप वाहन में सब्जी और राशन बेचने का काम करता था, लेकिन इसी धंधे की आड़ में वह नशे का कारोबार भी कर रहा था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में शर्मसार हुआ राखी का रिश्ता, 3 भाइयों ने बहन के साथ की नीचता- 9 साल की है बेचारी
जानकारी के अनुसार- पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पहले भी चिट्टा तस्करी के मामले में जेल की हवा खा चुका है। इस बार वह दोबारा उसी गोरखधंधे में संलिप्त पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि शिव शक्ति यूथ क्लब डल्हौजी के अध्यक्ष प्रवीण टंडन ने बताया कि उनके क्लब के सदस्यों को चिट्टा होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही क्लब ने तुरंत डल्हौजी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर गोली जीरो प्वाइंट पर पहुंचकर आरोपी की गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें 2.3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में तेज़ तूफान और ओलावृष्टि का खतरा- ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए कब खिलेगी धूप
प्रवीण टंडन ने कहा कि शिव शक्ति यूथ क्लब के सदस्य पुलिस के साथ मिलकर लगातार ऐसे नशा तस्करों को पकड़ने का अभियान चला रहे हैं। क्लब की सक्रियता से अब तक 2025 में 20 से अधिक मामलों में नशाखोरों को पुलिस के हत्थे चढ़ाया जा चुका है।
यह भी पढ़ें :हिमाचल: बंद गाड़ी के शीशे पर चढ़ा था अखबार- मालिक को इस हालत में मिला चालक, उड़े होश
थाना डल्हौजी के एसएचओ जगवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्थानीय युवाओं को ऐसे मामलों में जागरूक रहने और पुलिस को सहयोग देने की अपील भी की।