#अपराध

March 24, 2025

हिमाचल : अपने बच्चों से भीख मंगवा रही थी मां, वो भी ज्वाला जी मंदिर में..

ज्वालामुखी मंदिर में भीख मांगते 3 बच्चों का रेस्क्यू

शेयर करें:

himachal news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर में भीख मांगते हुए तीन बच्चों को पकड़ा गया। यह कार्रवाई चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर और उसके आसपास के इलाकों में बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाना और लोगों को इस मुद्दे के प्रति जागरूक करना था।

मंदिर परिसर और बाजार में चला सर्च अभियान

चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम, जिसमें पर्यवेक्षक रिंकल, केस वर्कर मोहन लाल और ललिता शामिल थे, ने पुलिस और मंदिर प्रशासन के सहयोग से व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

 

यह भी पढ़ें : धर्मशाला में भिड़ेगी टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका, T-20 मैच में होगा का तगड़ा मुकाबला

 

यह अभियान मंदिर के मुख्य परिसर, आसपास के बाजार और बस अड्डे जैसे सार्वजनिक स्थलों पर केंद्रित था। अभियान के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों को भी इस विषय में जागरूक किया गया।

लोगों को दी गई चेतावनी, भीख न देने की अपील

टीम ने स्थानीय लोगों को समझाया कि बच्चों को भीख देना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि इससे बाल भिक्षावृत्ति को बढ़ावा मिलता है। अभियान के दौरान दुकानदारों और श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया कि वे भीख मांगने वाले बच्चों को पैसे न दें और इस प्रकार की घटनाओं की सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन को दें।

 

यह भी पढ़ें : शिमला इमरजेंसी लैंडिंग : डिप्टी CM ने खुद बताया विमान में क्या हुआ था..

मां को मिली सख्त चेतावनी

पकड़े गए बच्चों की मां को पुलिस और हेल्पलाइन टीम द्वारा कड़ी चेतावनी दी गई। उसे समझाया गया कि बच्चों से भीख मंगवाना एक अपराध है और अगर दोबारा ऐसा करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की मजबूरी: केंद्र ने नहीं दिया पैसा तो अपनी योजनाओं का भी बजट घटाया

 

बहरहाल, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और उन्हें शिक्षा एवं सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। चाइल्ड हेल्पलाइन और प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया कि जरूरतमंद बच्चों को हर संभव सहायता दी जाएगी ताकि वे भिक्षावृत्ति से बाहर निकलकर एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख