#अपराध

June 24, 2025

हिमाचल: तीन दिन पहले घर से निकले शख्स की झाड़ियों में मिली देह, पसरा मातम

21 जून से ही बंद आ रहा था फोन

शेयर करें:

Solan Man Crime News

सोलन। हिमाचल प्रदेश में हादसों और रहस्यमय मौतों की बढ़ती घटनाएं प्रदेशवासियों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। ताजा मामला सोलन जिले के सलोगड़ा क्षेत्र से सामने आया है, जहां मंगलवार को नगर निगम के कूड़ा संयंत्र के समीप झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया।


सूचना मिलते ही सोलन थाना सदर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल और शव का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खाई में गिरी कार, परिवार ने खो दिया 19 वर्षीय बेटा; युवती चला रही थी गाड़ी

21 जून को घर से निकला था शख्स

मृतक व्यक्ति की पहचान मृतक के बेटे अनिल द्वारा ज्ञान चंद (49) निवासी मसेरन जिला मंडी (वर्तमान में सलोगड़ा में किरायेदार) के रूप में की गई। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मृतक 21 जून की सुबह घर से निकले थे और उसी दिन सुबह लगभग 9 बजे के करीब उन्होंने अपने छोटे बेटे को फोन किया था। इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया और परिजन उनसे संपर्क नहीं कर सके।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 7 लाख की चरस खरीद गुरुग्राम में बेचने पहुंचा तस्कर, पिस्टल - कारतूस सहित धरा

गले पर रस्सी के निशान

पुलिस ने बताया कि शव पर किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं, केवल गले पर रस्सी के निशान हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला फंदा लगाकर मौत का प्रतीत होता है। घटनास्थल के पास ही नगर निगम का कूड़ा संयंत्र है, जिससे शव पर मक्खियां लग चुकी थीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव लगभग दो से तीन दिन पुराना हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल घूमने आए हरियाणा के पर्यटकों को लोकल युवकों ने पी*टा, महिला से की बदसलूकी

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल, पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही ,है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और वजह है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख