#अपराध

May 14, 2026

हिमाचल : परिवार को बेसहारा छोड़ गया जवान बेटा, जंगल में पेड़ से ल*टकी मिली देह; छुट्टी लेकर आया था घर

पंजाब के कुपवाड़ा क्षेत्र में एक दुकान पर करता था काम

शेयर करें:

himacal crime news

मंडी। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मानसिक तनाव व अवसाद से ग्रस्त युवाओं द्वारा गलत कदम उठाने के मामले अकसर सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में ताज़ा मामला प्रदेश के जिला मंडी से सामने आया है। यहां एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

कुछ दिन पहले ही लौटा था अपने घर

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के मंडी जिले में जोगेंद्रनगर उपमंडल के लांगणा क्षेत्र में जंगल के बीच एक पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का कर्मचारियों को तोहफा! बकाया एरियर-DA भुगतान की तैयारी तेज; विभाग को दिए ये निर्देश

मृतक की पहचान लांगणा निवासी दलेर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पंजाब के कुपवाड़ा क्षेत्र में एक दुकान पर काम करता था और कुछ दिन पहले ही अपने घर लौटा था।

दलेर के भाई ने की पहचान

बीते कल यानी बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल की ओर जाते समय पेड़ से लटका शव देखा, जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों और परिजनों को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे दलेर के भाई ने शव की पहचान की। परिवार पर इस घटना के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पैदल स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा को टैंपो ने कु.चला, मौके पर थम गईं सांसें

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

 मामले की हर पहलू से की जा रही है जांच

थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख