#अपराध

April 18, 2025

हिमाचल : शख्स की मिली देह, शरीर का आधा हिस्सा था गायब

क्षत विक्षत हाल में मिली व्यक्ति की देह

शेयर करें:

Mandi Crime News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति का शव मिला है। यह शव आधा अधुरा है। यानी शव आधे हिस्से गायब हैं। जिसने भी इस शव को देखा, उसकी रूह कांप गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह शव यहां कैसे आया।

औट पुलिस थाना टीम कर रही जांच

मिली जानकारी के अनुसार यह शव मंडी जिला के पुलिस थाना औट के तहत आती ग्राम पंचायत राहला चैहटीगढ़ पायल क्षेत्र में मिला है। गुरुवार देर शाम को लोगों ने इस शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगामी जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो चुका है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में निगम-बोर्ड के 7 हजार कर्मियों को सुप्रीम कोर्ट का झटका, जानें कैसे पड़ेगा फैसले का असर

बुरी हालत में मिला शव

शव इतनी बुरी हालत में है, कि उसकी पहचान करना भी मुश्किल है। शव का अधिकांश हिस्सा जानवरों द्वारा नोचा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शव का सिर, एक हाथ और पैर ही साफ दिखाई दे रहे हैं, बाकी हिस्सा जानवरों ने इस तरह से नोच दिया है कि उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया है। औट पुलिस थाना टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के स्कूलों में नहीं चलेगी जींस-टीशर्ट: चटक रंग और गहनों पर भी रोक, 'टीचर लुक' होगा प्रोफेशनल

गुमशुदा लोगों की लिस्ट खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस हर पहलु से छानबीन कर रही है। पुलिस ने आसपास के पुलिस थाना में गुमशुदा हुए लोगों की लिस्ट मांगी है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना औट के प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का कोई परिचित लापता है या इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख