#अपराध
June 20, 2026
हिमाचल में नशा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, लाखों की चरस के साथ धरे गए 2 युवक- हरियाणा से जुड़े तार
NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंडी जिला के सुंदरनगर में BSL कालोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय चरस तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो युवकों को चरस की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार BSL कालोनी पुलिस की टीम क्षेत्र में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को दो युवक संदिग्ध गतिविधियों में नजर आए। टीम ने बिना देरी किए दोनों युवकों को रोका और उनकी तलाशी ली।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: DIG संजीव गांधी से वसूले जाएंगे 1.80 लाख रुपए, आवास खाली ना करने पर लगाया डैमेज चार्ज
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 408 ग्राम चरस बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में नशे की खेप मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान मनोज शर्मा पुत्र गोपाल दास निवासी मंडोलघाट, जिला शिमला और आकाश पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी रघुनाथ नगर, करनाल (हरियाणा) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: मनीषा मित्तल ह*त्याकांड का सामने आया लाइव VIDEO, बेहद पास से मारी थी गो*लियां; देखें
पुलिस के अनुसार एक आरोपी हिमाचल का रहने वाला है, जबकि दूसरा हरियाणा से संबंधित है। दोनों के आपस में जुड़े होने से पुलिस को आशंका है कि यह किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के इस नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने दी पंचायत चौकीदारों को बड़ी सौगात- रेगुलर करने के आदेश किए जारी
SP विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।