#अपराध

April 7, 2025

हिमाचल में 16 साल की लड़की 6 माह की गर्भवती, बच्चे का पिता भी 18 साल से कम

चाइल्ड लाइन ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई शिकायत

शेयर करें:

Himachal-Mandi-Crime-News

सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल की लड़की छह माह की गर्भवती पाई गई है। लड़की की मेडिकल जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। बड़ी बात यह है कि लड़की के पेट में पल रहे बच्चे का पिता भी अभी 18 साल का नहीं हुआ है। इस खबर ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

चाइल्ड लाइन ने दर्ज करवाई शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार मामला मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के पुलिस थाना धनोटू के तहत सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही नाबालिग लड़के और लड़की ने शादी की थी। जिसकी भनक चाइल्ड लाइन को लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही चाइल्ड लाइन ने इसकी शिकायत मंडी पुलिस थाना में दर्ज करवाई। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल बिजली बोर्ड में की जाएगी बंपर भर्ती, सीएम सुक्खू ने किया ऐलान

छह माह की गर्भवती मिली लड़की

पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़के और लड़के को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने जब लड़की की मेडिकल जांच करवाई तो पता चला कि लड़की छह माह की गर्भवती है। लड़की अभी मात्र 16 साल की है। जबकि उससे शादी करने वाला लड़का भी अभी 18 साल का नहीं हुआ है। पुलिस ने नाबलिग लड़के को प्रोटेक्शन होम भेज दिया है। वहंी मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज रात से लागू होंगी नई कीमतें, जानें

16 साल की है लड़की

पुलिस के अनुसार उन्हें समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से शिकायत मिली थी कि धनोटू पुलिस थाना के तहत आते एक गांव में एक नाबालिग लड़के और लड़की ने विवाह कर लिया है। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच की और लड़की का मेडिकल करवाया। जिसमें लड़की गर्भवती पाई गई। लड़की की उम्र 16 साल है। पुलिस ने धारा 64 बीएनएस व अधीन धारा 6 पोक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख