#अपराध

July 4, 2025

हिमाचल का होनहार! तलाक लिये बिना की दूसरी शादी, गर्भवती पत्नी को मायके भेज रचाया तीसरा ब्याह

संदेह के घेरे में सुंदरनगर पुलिस; महिला ने न्याय न मिलने पर उठाए सवाल

शेयर करें:

Mandi Three Marriage News

मंडी। हिमाचल के मंडी जिला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सुंदरनगर उपमंडल के एक युवक तीन महिलाओं की अस्मत के साथ खेल गया। युवक ने बिना तलाक के ही एक एक कर तीन शादियां कर लीं। अब दूसरी पत्नी ने न्याय के लिए संघर्ष कर रही है और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

2018 में हुई थी दूसरी शादी

दरअसल सुंदरनगर के स्लाबकोट गांव के एक युवक ने एक नेपाली युवती से साल 2018 में मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद यह युवती अपने पति के साथ तीन साल उसके घर में रही। युवती का आरोप है कि तीन साल बाद भी युवक ने उसे किसी सरकारी आधिकारिक दस्तावेज से नहीं जोड़ा। इसी बीच वह गर्भवती हुई तो वह नेपाल चली गई। जहां पर उसे किसी रिश्तेदार से पता चला कि उसका पति पहले से शादी शुदा है और उसका कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खनन माफिया के पीछे पड़े अनुराग ठाकुर, सबूत के साथ खोली पोल

मायके जाते ही रचाई तीसरी शादी

शुक्रवार को मीडिया के सामने अपनी व्यथा सुनाने पहुंची इस नेपाली युवती ने बताया कि वह अपने छह माह के बेटे के साथ वापस युवक के पास लौट आई, लेकिन यहां पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। जिससे परेशान होकर वह वापस नेपाल चली गई और कुछ समय बाद वापस लौटी तो उसे पता चला कि उसके पति ने एक और यानी तीसरी शादी कर ली है। जिसके बाद नेपाली युवती ने सुंदरनगर पुलिस में आरोपी युवक अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद युवक ने उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत ले ली और कोर्ट में मेरे छह साल के हो चुके बेटे को भी अपनाने से इंकार कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचली बागवानों के लिए खुशखबरी- विदेशी सेब के दाम बढ़ाए, अब इस रेट में होगा इंपोर्ट

डीएनए रिपोर्ट ने खोली पोल

मामले में तब बड़ा मोड़ आया जब अदालत के आदेश पर करवाई गई डीएनए जांच में यह स्पष्ट हो गया कि बच्चा आरोपी का ही है। इस आधार पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने 26 जून, 2025 को आरोपी की अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया। लेकिन अब इस आदेश को 10 दिन से अधिक बीत चुके हैं और आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

यह भी पढ़ें : 9 साल से परिवार की राह देख रहा राकेश, अब दो महीने बाद मिलेगा नया घर

मैं नेपाली हूं, इसलिए मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही

महिला का आरोप है कि वह अपने नेपाली मूल के कारण प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार हो रही है। उसने बताया कि वह कई बार पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिल चुकी है, लेकिन उसे हर बार आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। इस पूरे मामले में जब डीएसपी भारत भूषण से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है और इसे पूरी संवेदनशीलता के साथ देखा जा रहा है। पुलिस की विशेष टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए गए हैं और जांच को तेज किया गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख