#अपराध

March 22, 2026

हिमाचल: पुलिस को देख घबराया बस में सवार नेपाली, तलाशी हुई तो बैग से निकली लाखों की चरस

बैग से मिली 2.791 किलो चरस

शेयर करें:

Drug Trafficking

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी अब सिर्फ राज्य तक सीमित नहीं रही है, बल्कि इसका जाल अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैलता नजर आ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब दूसरे देशों के तस्कर भी यहां नशे के साथ पकड़े जा रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला जिला मंडी से सामने आया है, जहां पुलिस ने नशे की बड़ी खेप के साथ एक विदेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जांच के लिए रोकी बस 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी से सामने आया है। यहां आज रविवार को पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे-03 पर झलोगी में आर्मी कैंप के पास नाकाबंदी कर रखी थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक बस को जांच के लिए रोका गया। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंचायतों का 'आरक्षण राज' खत्म, 2 बार के बाद सीट होगी ओपन!

बैग से मिली 2.791 किलो चरस

पुलिस ने बस में सवार सभी यात्रियों की गहन से तलाशी ली। इस दौरान एक यात्री पुलिस को देखकर घबरा गया और संदिग्ध हरकतें करने लगा। उसकी हरकतों पर शक होने पर पुलिस ने उसे अलग से चेक किया। तलाशी के दौरान उसके बैग से करीब 2.791 किलो चरस बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया।

आरोपी की पहचान

अंकराज अधिकारी उम्र 26 साल के रूप में हुई है। वह नेपाल के जुमला का रहने वाला है और फिलहाल कुल्लू जिले के गुशैणी इलाके में रह रहा था।

 

आरोपी की पहचान अंकराज अधिकारी (26 वर्ष) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बाबा के दरबार पहुंचा था श्रद्धालु, अचानक बिगड़ी तबीयत- अस्पताल जाते वक्त निकले प्राण

पूछताछ में हो सकता है बड़े नेटवर्क का खुलासा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पूछताछ के दौरान इस पूरे मामले से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

SP मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह चरस कहां से लेकर आया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख