#अपराध

May 9, 2026

हिमाचल: जमीन के टुकड़े के लिए रिश्तों को भूला बेटा, पिता पर बरसाए डंडे; तोड़ डाली पसलियां

शरीर पर आई काफी चोटें 

शेयर करें:

Father Son Dispute

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। जमीन के विवाद में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता पर लाठी बरसाकर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। जिस पिता ने बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी पिता पर बेटे ने बेरहमी से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि घायल बुजुर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया

शादी समारोह में पहुंचा बेटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला मंडी जिले के BSL कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले संगौढ़ गांव का है। पीड़ित मस्तराम गांव में आयोजित एक मुंडन समारोह में शामिल होने गए हुए थे। समारोह में गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे और माहौल सामान्य था। इसी दौरान उनका बेटा दुनी चंद वहां पहुंचा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सरकारी महिला टीचर को स्कूल में आकर धमकाया, फिर रास्ता रोक की पि.टाई- 3 पर आरोप

पिता को ड़डो से पिटा

बताया जा रहा है कि आते ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए बेटे ने आंगन में पड़ा डंडा उठाकर अपने पिता पर हमला कर दिया। आरोपी ने मस्तराम को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद लोग भी घबरा गए।

शरीर पर आई काफी चोटें 

बाद में समारोह में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह घायल पिता को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। हमले में मस्तराम को गंभीर चोटें आई हैं। उनके चेहरे, पीठ, पसलियों और बाएं हाथ की उंगलियों पर गहरी चोटें बताई जा रही हैं। घटना के बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

 

यह भी पढ़ें : चिट्टे ने बिगाड़ी हिमाचल की तस्वीर- देश भर में दूसरे नंबर पर पहुंचा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

हालत ज्यादा खराब होने पर किया रेफर 

हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित मस्तराम की शिकायत के आधार पर आरोपी बेटे दुनी चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जमीनी को लेकर हुआ विवाद 

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी दुनी चंद काफी समय से अपने पिता से जमीन में हिस्सा मांग रहा था। इसके अलावा नई कार को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मांगें पूरी न होने से वह नाराज था और इसी गुस्से में उसने अपने पिता पर हमला कर दिया।

 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख