राजनीति

#अपराध

November 22, 2025

हिमाचल: कलयुगी बहू की करतूत, बुजुर्ग सास-ससुर को घर से निकाला, मकान पर जमाया कब्जा

पति के साथ चल रही थी अनवन, बहू ने पहने कपड़ों के अलावा कुछ नहीं दिया

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Mandi Crime News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कलयुगी बहू ने ना सिर्फ अपने बूढ़े सास ससुर को घर से निकाल दिया बल्कि उसने पति को भी घर से बाहर कर दिया और घर पर कब्जा कर लिया है। ठंड के इस मौसम में अब दोनों बुजुर्ग दंपत्ति दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गए हैं। इन दोनों बुजुर्ग दंपत्ति अपनी आपबीती सुनाते हुए भरभराकर रो पड़े। मामला छोटी काशी कहे जाने मंडी शहर से सामने आया है। कारोबारी 72 वर्षीय महेंद्र सिंह बेदी ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह 60 वर्षीय पत्नी के साथ इस सर्द मौसम में बेघर हो गए हैं। 

कलयुगी बहू ने तोड़ दिया भरोसा

महेंद्र बेदी बताते हैं कि उन्होंने सालों पहले साउली खड्ड में घर बनाने के लिए जमीन खरीदी थी। हिमाचल में गैर.कृषि वर्ग के लिए जमीन खरीद में कृषि प्रमाण पत्र आवश्यक होता है, जो उस समय उनके पास नहीं था। बहू की मां ने भरोसा दिलाया कि उनकी बेटी यानी महेंद्र की बहू के नाम से जमीन खरीद लेने में कोई समस्या नहीं होगी। उनकी बातों में आकर बहू के नाम पर जमीन खरीद ली। जिस पर उन्होंने 50 लाख रुपए का लोन लेकर एक घर बनवाय। इस कर्ज को वह आज भी अदा कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: टूट गया वायु सेना का अफसर जोड़ा, हिमाचल ने खो दिया एक और बहादुर बेटा

बहू ने अनुपस्थिति में किराए पर दिया पूरा घर

महेंद्र बेदी ने बताया कि पिछले कुछ समय से बेटे और बहू के बीच अनबन बनी हुई थी, जिसका असर अब पूरे परिवार पर टूट पड़ा। शुक्रवार जब महेंद्र दुकान पर और उनकी पत्नी बाजार में थी, तभी बहू ने कुछ बाहरी लोगों को बुलाकर पूरा घर किराए पर दे दिया। ये लोग सारा सामान अंदर बंद करके घर पर कब्जा जमाकर बैठ गए और बुज़ुर्ग दंपत्ति को अपने ही घर में घुसने तक नहीं दिया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : गड्ढे में धंसा स्कूल बस का टायर, बाल-बाल बची 8वीं की छात्रा, NHAI पर भड़के मंत्री: 

 सामान गायबए लाइसेंसी बंदूक तक लापता

बुज़ुर्गों का सारा सामान घर के अंदर ही था, लेकिन कब्जाधारियों ने किसी भी सामान को उन्हें लेने तक नहीं दिया। जब उन्होंने पुलिस में शिकायत की, और पुलिस की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई तो घर से उनका सारा सामान लाइसेंसी बंदूक सहित गायब था। महेंद्र बेदी ने कहा कि अब हमारे पास सिर्फ बदन पर पहने कपड़े ही बचे हैं, इस उम्र में हम जाएं तो जाएं कहां।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के बागवानों को मालामाल कर रहा जापानी फल, सेब-आनार से कम आ रहा खर्च

अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

मामले की शिकायत के बाद दंपत्ति प्रतिनिधिमंडल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु ठाकुर से मिले और पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुज़ुर्गों ने कहा कि जिस बहू के लिए उन्होंने अपनी सामर्थ्य से अधिक करके घर बनाया, उसी ने उन्हें बुढ़ापे में सड़क पर ला खड़ा किया। लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है और इसे हिमाचल की कलयुगी बहू की करतूत बताया जा रहा है।

नोट: ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख