#अपराध

February 9, 2026

हिमाचल : खड्ड में औंधे मुंह पड़ा था कंडक्टर, शरीर पर कई निशान- आखिर ऐसा क्या हुआ उसके साथ ?

परिजनों ने जताया हत्या का शक 

शेयर करें:

Suspicious Death

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सौली खड्ड के पास सड़क किनारे एक निजी बस में कंटेक्टर का शव पड़ा मिला। शव दिखते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। 

सड़क किनारे पड़ा मिला कंटेक्टर का शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से सटे सौली खड्ड इलाके में बीते कल रविवार सुबह का है। यहां पर एक कंटेक्टर की खड्ड में लाश मिली से सनसनी फैल गई है। बता दें कि बीते शनिवार रात कंटेक्टर एक चालक के पास गया था, जहां उसके साथ कुल तीन लोग मौजूद थे। लेकिन अगली सुबह कंटेक्टर उसी रास्ते के किनारे मृत अवस्था में मिला। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर में घुसी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे; चीख-पुकार से दहला पूरा इलाका

कंटेक्टर के साथ मौजूद थे दो लोग

उसके साथ मौजूद बाकी दो लोग वहां से अलग-अलग दिशाओं में चले गए थे। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर रात में ऐसा क्या हुआ, जिससे  कंटेक्टर की जान चली गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

 CCTV कैमरे में दिखे दो लोग

टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए, ताकि सच्चाई तक पहुंचा जा सके। साथ ही, पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फुटेज में कंटेक्टर के साथ मौजूद अन्य दो युवक अलग-अलग रास्तों पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे शक और गहरा गया है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार देने जा रही बड़ी राहत : दो महीने बाद से सस्ती मिलेगी बिजली, जानें

मृतक की पहचान 

रविंद्र उर्फ रिंकू उम्र 36 साल, गांव बगलयारा लंबाथाच के रुप में हुई है। मृतक एक निजी बस में परिचालक के तौर पर काम करता था।

 

परिजनों ने जताया हत्या का शक 

वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविंद्र के जीजा घनश्याम और पिता नंद लाल ने बताया कि रविंद्र शनिवार देर शाम अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद मंडी पहुंचा था। उस समय उसके पास पैसों से भरा बैग, जैकेट और जूते थे।

यह भी पढ़ें : 'सुक्खू सरकार ने कर्ज में डुबोया हिमाचल', सांसद अनुराग बोले- अभी भी समय है संभल सकता है बहुत कुछ

लेकिन जब सुबह उसका शव  खड्ड में औंधे मुंह पड़ा मिला तो उसके पैरों में जूते नहीं थे, जैकेट और पैसों वाला बैग भी गायब था। सिर पर चोट के निशान देखकर परिजनों का कहना है कि रविंद्र की हत्या की गई है और शव को यहां लाकर फेंक दिया गया।

पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतक का कुछ सामान घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सुबह-सवेरे ऑटो में पड़ा मिला व्यक्ति, थम चुकी थी सांसें; पुलिस को इस बात का शक

तकनीकी जांच भी की जा रही है और सभी तथ्यों को जोड़ा जा रहा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख