#अपराध

February 13, 2026

हिमाचल: 10 साल पहले की लव मैरिज, अब प्रेमी पति ने पेट्रोल छिड़क लगाई तिली; घर में रह गए दो मासूम

महिला ने 10 साल पहले किया था प्रेम विवाह, 10 और सात साल के हैं दो बच्चे

शेयर करें:

mandi-husband-wife-dispute

मंडी। हिमाचल के मंडी जिला से एक बेहद ह्रदय विदरक मामला सामने आया है। यहां जिस प्रेम कहानी के लिए 10 साल पहले एक बेटी ने अपने मां.बाप का घर छोड़ दिया, उसी रिश्ते का ऐसा खौफनाक अंजाम हुआ कि सुनकर रूह कांप जाए। मंडी के एक छोटे से गांव में लव मैरिज का सपना उस वक्त जल उठा, जब पति ने कथित तौर पर पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। अब वही बेटी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। जबकि उसके छोटे छोटे बच्चे मां और पिता दोनों से जुदा हो गए हैं। महिला के दो बच्चे, जिसमें एक की उम्र 10 और दूसरे की सात साल बताई जा रही है। 

प्यार से शुरू हुई कहानी, दहशत में बदली

मंडी जिला के कोटली उपमंडल के सपलोह गांव में घटी इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। करीब दस साल पहले नीलम (परिवर्तित नाम) ने परिवार की इच्छा के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। शुरू में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन शादी के एक साल बाद से रिश्ते में दरारें पड़ने लगीं। परिजनों के अनुसार छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ता गया और समझौते होते रहे। लेकिन वीरवार को हुए झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने गुस्से में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

 

यह भी पढ़ें : सियासी अखाड़ा बनी सर्वदलीय बैठक: BJP का वॉकआउट, बोले-केंद्र पर फोड़ रहे "मिस मैनेजमेंट" का ठिकरा

इलाज के लिए पीजीआई रेफर

घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि उसके चेहरे और बाल बुरी तरह झुलस गए हैं। इस सब के बीच महिला के दो छोटे छोटे मामसू बच्चे घर में अकेले रह गए हैं। एक तरफ उनकी मां पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ उनका पिता सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: विदेश में चमका पहाड़ी बॉय सुनील, पैरा एथलेटिक्स में दूसरा पदक जीत बढ़ाया हिमाचल का मान

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। मामले की जांच की निगरानी विनोद कुमार एसपी मंडी कर रहे हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में उचित और निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 31 मई तक हर हाल में वोटिंग का आदेश

मायके पक्ष का आरोप: सच छिपाने की कोशिश

पीड़िता के पिता का कहना है कि उन्हें पहले फोन कर बताया गया कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है, लेकिन बाद में सच्चाई सामने आई कि वह आग से झुलसी है। मायका पक्ष और करीब 50 महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिलकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय समाजसेवियों ने भी घटना पर आक्रोश जताया है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांव में सन्नाटा है, और दो मासूम बच्चे अपनी मां की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख