#अपराध
March 31, 2025
हिमाचल: 35 की उम्र में दुनिया छोड़ गया शख्स, 3 बच्चों को कैसे पालेगी मां; टूटा दुखों का पहाड़
35 वर्षीय शख्स पत्नी के हवाले छोड़ गया तीन बच्चे
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में बीते कई अरसे से सुसाइड के मामले बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैं। इस कड़ी में ताज़ा मामला प्रदेश के जिला हमीरपुर से सामने आया है, जहां टौणी देवी पुलिस चौकी के तहत आती ग्राम पंचायत सिकंदर में एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय सदुल सादा पुत्र सूखो सादा निवासी सठमा, डाकघर कुर्वन, थाना बेलदौर, जिला खगड़िया (बिहार) के रूप में हुई है। सदुल सादा कुछ महीनों से ढांगू गांव में रह रहा था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।
यह भी पढ़ें : शो में कुर्सी को लेकर हुए विवाद में छीन ली हिमाचल के युवक की सांसें, चार गिरफ्तार
उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। जब मकान मालिक अमित कुमार को इस बात की सूचना मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। टौणी देवी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हमीरपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मकान मालिक अमित कुमार ने बताया कि वह स्वयं अपने नए मकान में रहते हैं, जबकि पुराने मकान को उन्होंने प्रवासी मजदूर को किराए पर दिया हुआ था। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें : आश्वासन देकर भूली सुक्खू सरकार, सड़कों पर उतरे शिक्षक; कल से कक्षाओं का बहिष्कार
फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।