राजनीति

#अपराध

May 27, 2025

हिमाचल: पत्नी से कहासुनी के बाद अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा पति, बच्चे को लेकर आए थे

इस घटना के बाद अस्पताल में मची अफरा तफरी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Hamirpur News

हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला में स्थित मेडिकल कॉलेज में आज मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। यह व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बच्चे के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था। व्यक्ति की अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद व्यक्ति बालकानी में गया और वहां से नीचे छलांग लगा दी।

तीसरी मंजिल से कूदा व्यक्ति

इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। तीसरी मंजिल से गिरने के चलते व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत ही उपचार के लिए आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार व्यक्ति की टांगों में गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज अस्पताल मेंचल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए इस दिन होगा मंथन, रजनी पाटिल ने बुलाई बड़ी बैठक

पत्नी से हुई थी कहासुनी

बताया जा रहा है कि मंगलवार को एक महिला अपने बीमार बच्चे के उपचार के लिए अस्पताल पहुंची थी। वह मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उसका पति भी वहां आ पहुंचा। महिला का पति उससे किसी बात पर बहस करने लगा। कुछ ही देर में बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्साए व्यक्ति ने वहीं बच्चों के वार्ड की बालकानी में जाकर नीचे छलांग लगा दी। घटना के बाद मची अफरा तफरी के बीच अस्पताल प्रशासन ने शख्स को आपातकक्ष में पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया।

 

यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार का यू.टर्नए अब चूड़धार यात्रा करने पर नहीं देना होगा शुल्कय स्थगित किया निर्णय

मानसिक रूप से अस्वस्थ था व्यक्ति

परिजनों की मानें तो व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके चलते उसे घर में ही रहने की सलाह दी गई थी। लेकिन वह पत्नी के पीछे पीछे अस्पताल पहुंच गया और फिर तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रमेश भारती ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और कहा कि बच्चों के वार्ड की बालकनी में रेलिंग होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। डॉ भारती ने कहा कि हमने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को पत्र भेज दिया है और जल्द ही आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख