#अपराध

February 22, 2026

हिमाचल: महिला के कपड़ों में घुम रहा था आदमी, लोगों ने बच्चा चोर गिरोह के शक में पकड़ा; की धुनाई

बच्चा चोर गिरोह मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया है गिरफ्तार

शेयर करें:

himachal solan crime News

सोलन। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बच्चा चोरी की चर्चाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में कांगड़ा जिला पुलिस ने कथित बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इस कार्रवाई के बाद जहां एक ओर पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर भी तेज हो गया।

 

इसी माहौल के बीच अब सोलन जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इलाके में हलचल मचा दी है। सीमावर्ती औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन (बद्दी-नालागढ़) में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को महिला के भेष में घूमते हुए पकड़ा है।  लोगों को शक है कि यह आदमी महिला के भेष में यहां वहां घूम कर बच्चों की चोरी करता होगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बच्चा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़- 3 अरेस्ट, एक नवजात का रेस्क्यू- पंजाब तक फैला है जाल

महिला के कपड़ों में घूम रहा था पुरुष

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति ने सूट और पीला दुपट्टा पहन रखा था। शुरू में लोग उसे महिला समझ रहे थे, लेकिन बातचीत और हाव-भाव से शक गहराया। पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि वह पुरुष है। इसी के बाद भीड़ ने उस पर बच्चा चोरी गिरोह से जुड़े होने का संदेह जताया। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर काफी लोग जमा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। 

भीड़ ने पीट दिया शख्स

कुछ लोगों ने गुस्से में आकर संदिग्ध के साथ हाथापाई भी की। हालांकि बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को भीड़ से छुड़ाकर अपने साथ थाने ले गई। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्ध ने क्षेत्र में अन्य लोगों की मौजूदगी की बात भी कही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

यह भी पढ़ें :हिमाचल : घर में तोड़फोड़ का काम बना काल- खेलते बच्चे पर गिरी ईंट, अस्पताल में तोड़ा दम

 

इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने जब शख्स से पूछताछ की तो वह कभी रामपुर तो कभी पंजाब का जिक्र करता हुआ पाया गया। वहीं उसके तीन से चार अन्य साथियों की बात भी उसने बताई है, हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही लग पाएगा।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक सोलन में किसी संगठित बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और संदेशों की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून को हाथ में लेना दंडनीय है। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना देंए न कि भीड़ बनाकर किसी के साथ मारपीट करें।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सुनसान जगह खड़ी कार में 2 युवतियों संग मिला एक युवक, बड़े गिरोह का हुआ पर्दाफाश

 

फिलहाल, पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से गहन पूछताछ कर रही है। कांगड़ा में गिरोह के खुलासे और सोलन की इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि सच्चाई सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख