#अपराध

June 14, 2026

हिमाचल में लव जिहाद! हिंदू बन 4 साल महिला से मुंह काला करता रहा फाजिल, इस्लाम कबूल करने...

शादी करने के लिए इस्लाम कबूल करने का बनाया दबाव

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

शिमला/मुरादाबाद: देवभूमि हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। हिमाचल प्रदेश में एक महिला के साथ मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर महिला को प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताया और चार साल तक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी युवक उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाने लगा। धोखाधड़ी, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण (लव जिहाद) का यह खेल हिमाचल की एक फैक्ट्री से शुरू होकर उत्तर प्रदेश तक जा पहुंचा है, जिसमें अब यूपी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हिमाचल की फैक्ट्री में बुना गया धोखे का जाल

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली पीड़ित महिला रोजगार की तलाश में हिमाचल प्रदेश आई थी। साल 2021-2022 के दौरान वह हिमाचल की एक फैक्ट्री में काम कर रही थी। इसी फैक्ट्री में उसकी मुलाकात आजमगढ़ के ही रहने वाले फाजिल अंसारी से हुई।  फाजिल ने हिमाचल की धरती पर कदम रखते ही अपनी धार्मिक पहचान को पूरी तरह छिपा लिया। उसने महिला को अपना नाम 'साहिल' बताया। खुद को हिंदू जाहिर करने के लिए वह बकायदा हाथ में पवित्र मौली (धागा) बांधता था। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की हसीन वादियों का दीदार हुआ महंगा ! इस घाटी में वसूली जाएगी 1000 रुपए 'ईको टूरिज्म' फीस

 

महिला का विश्वास जीतने के लिए वह उसके साथ हिमाचल और आसपास के प्रसिद्ध मंदिरों और गुरुद्वारों में जाता था तथा हिंदू व सिख रीति-रिवाजों में बढ़-चढ़कर भाग लेता था। आरोपी के इस छलावे में आकर महिला उसके प्रेम जाल में फंस गई।

4 साल तक शादी का झांसा और दुष्कर्म

साल 2022 से 2025 के बीच, यानी लगभग 4 साल तक दोनों का यह रिश्ता हिमाचल में चलता रहा। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने शादी का पवित्र वादा करके लगातार उसका यौन शोषण (दुष्कर्म) किया। केवल यही नहीं, आरोपी ने महिला को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल कर उससे करीब 12 लाख रुपये की मोटी रकम, एक मोबाइल फोन और सोने की चेन भी ऐंठ ली। पीड़ित महिला का कहना था कि वह हाथ में कलावा बांधता था और मेरे साथ हर मंदिर जाता था। मुझे कभी शक नहीं हुआ कि जिसे मैं साहिल समझ रही हूं, वह असल में फाजिल अंसारी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: स्कूटी का चालान करने पर भड़के पति-पत्नी, पुलिस कर्मी को ही जड़ दिए थ.प्पड़; हुए अरेस्ट

शादी के नाम पर इस्लाम कबूलने की शर्त

साल 2025 में जब महिला ने आरोपी पर शादी करने का अंतिम दबाव बनाया, तो आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया। वह महिला के पैसे, मोबाइल और सोने की चेन समेटकर हिमाचल से सीधे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद भाग गया। जब पीड़ित महिला उसे ढूंढती हुई मुरादाबाद पहुंची, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां उसे पता चला कि 'साहिल' नाम का कोई वजूद ही नहीं है, बल्कि वह फाजिल अंसारी है। जब महिला ने उसके परिवार से शादी की बात की, तो आरोपी और उसके परिजनों ने साफ कह दिया कि शादी तभी होगी जब वह अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल करेगी। महिला ने जब जबरन धर्म परिवर्तन से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी के परिवार ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

 

यह भी पढ़ें : 2027 में कौन होगा हिमाचल भाजपा का सीएम चेहरा, जेपी नड्डा के संकेत से दावेदारों में मची खलबली

पुलिस चौकी में समझौता और 1 साल की प्रताड़ना

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पीड़िता पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां एक पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों के बीच कोर्ट मैरिज करने का समझौता हुआ। समझौते के तहत दोनों को दोबारा हिमाचल प्रदेश जाकर कानूनी शादी करनी थी। इस मामले की पैरवी के लिए महिला पिछले 1 साल से मुरादाबाद में ही रह रही थी। महिला का आरोप है कि इस दौरान भी आरोपी के परिवार ने उस पर बार-बार नमाज पढ़ने और जबरन इस्लाम अपनाने का मानसिक व शारीरिक दबाव बनाया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल घूमने आए थे 3 युवक और 2 युवतियां, कई पलटे खाते खाई में गिरी गाड़ी, मची चीख-पुकार

सबूतों के साथ पुलिस में शिकायत

आखिरकारए इस प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने मुढ़ा पांडे पुलिस स्टेशन में तस्वीरेंए बैंक लेनदेन के दस्तावेज और अन्य पुख्ता सबूतों के साथ विस्तृत शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए आरोपी फाजिल अंसारी उर्फ साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के माता.पिता और भाई फिलहाल फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ीए दुष्कर्मए मारपीट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम ;जबरन धर्मांतरण विरोधी कानूनद्ध के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें-हिमाचल : शिव मंदिर के पास बिक रहा था चिट्टा, पुलिस ने पंजाबी समेत 2 को किया गिरफ्तार

SP (सिटी) कुंवर रणविजय सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गहन कानूनी जांच की जा रही है। वहीं, पीड़िता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। हिमाचल प्रदेश जैसे शांत राज्य में शुरू हुआ यह 'पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाने' का मामला अब दोनों राज्यों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख