#अपराध
January 25, 2026
हिमाचल : लग्जरी के नाम पर चिट्टा सप्लाई करने निकले दो दोस्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस को देख संदिग्ध हरकते करने लगे युवक
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश का भविष्य नई युवा पीढ़ी है, लेकिन दुर्भाग्यवश कई युवा पीढ़ी इस नशे के गहरे दलदल में फंसती जा रही है। ऐसे में पुलिस प्रशासन सक्रिय भूमिका निभा रहा है और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला जिला कुल्लू से सामने आया है, जहां पुलिस ने नशे की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कूल्लू में बीते कल शनिवार को पेश आया है। यहां भून्तर थाना की टीम जरड़ फोरलेन के पास नशे के सौदागरों के खिलाफ गश्त पर थी। आवाजाही वले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक संदिग्ध कार (HP‑01B‑7071) को जांच के लिए रोका गया।
पुलिस को देखकर कार सवार युवकों के हावभाव संदिग्ध लगे, पुलिस टीम ने दोनों से कार के कागजात मागें लेकिन दोनों पुलिस के साथ टालमटोल करने लगे। टीम को दोनों की हारकतों पर शक हुआ शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान पुलिस को कार से 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। नशीले पदार्थ की बरामदगी के बाद पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। साथ ही नशे में उपयोग होने वाली कार को भी सीज कर दिया।
दोनों आरोपी नशे की खेप को आगे सप्लाई करने की फिराक में थे और इसे लग्जरी व सामान्य आवाजाही के माध्यम से ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सके।