#अपराध

February 22, 2026

हिमाचल: सरकारी स्कूल के शिक्षक की काली करतूत, कमरे में बुलाकर छात्राओं से की नीचता

शिक्षक ने दो छात्राओं से करवाए निजी काम, एक छात्रा से की गंदी हरकतें

शेयर करें:

kullu-govt-scholl-teacher

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय से सरकारी स्कूलों में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामलों ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। अब कई माता.पिता अपनी बेटियों को स्कूल भेजने से पहले यह सोचने को मजबूर हैं कि क्या विद्यालय परिसर वास्तव में सुरक्षित है।

कुल्लू जिला से सामने आया मामला

इसी कड़ी में जिला कुल्लू से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। सैंज घाटी के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक पर तीन छात्राओं से दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं।

 

यह भी पढ़ें : लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर हिमाचल के मंदिर, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां; पुलिस ने बढ़ाया पहरा 

छात्राओं को कमरे में बुलाकर की गंदी हरकत

जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को इतिहास विषय के प्रवक्ता ने कक्षा जमा एक की तीन छात्राओं को अपने कक्ष में बुलाया। आरोप है कि दो छात्राओं को रसोई में भोजन बनाने के काम में लगा दिया गया, जबकि एक छात्रा को कपड़े प्रेस करने के लिए कहा गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल सदन में घुस आई दिल्ली पुलिस: बिना वारंट मारा छापा- कांग्रेस नेता को ढूंढ रही थी..

 

इसी दौरान कपड़े प्रेस कर रही छात्रा के साथ शिक्षक ने कथित रूप से अशोभनीय व्यवहार किया। इतना ही नहीं, छात्रा को इस घटना का जिक्र किसी से न करने की चेतावनी भी दी गई। घटना से सहमी छात्राओं ने हिम्मत जुटाकर स्कूल प्रधानाचार्य को पूरी बात बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाचार्य ने तत्काल पुलिस को लिखित शिकायत दी।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

थाना सैंज में आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने छात्राओं के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रकरण अत्यंत संवेदनशील है और जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: होटल के कमरे में पड़ा मिला विदेशी पर्यटक- थम चुकी थीं सांसें, जांच में जुटी पुलिस

घटना का पता चलते ही लोगों में रोष

घटना के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर स्कूलों में सुरक्षा तंत्र इतना कमजोर क्यों है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने सरकारी स्कूलों की साख पर दाग लगाया है।  फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और पूरे मामले पर सबकी नजरें टिकी हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख