#अपराध

April 17, 2026

हिमाचल: उम्र 20 साल... और लाखों का चिट्टा सप्लाई करने निकला था युवक, नाके पर पुलिस ने धरा

पुलिस को देख युवक के छुटने लगे पसीने, तलाशी में मिली चिट्टे की खेप

शेयर करें:

kullu drug News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार के बीच एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महज 20 साल की उम्र में एक युवक नशे की सप्लाई करते पकड़ा गया, जिसने समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हिमाचल के कुल्लू जिला में पुलिस की विशेष जांच टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए लाखों रुपये कीमत का चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस को देख छुटे पसीने

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने नागचला क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी को जांच के लिए रोका। जैसे ही चालक ने पुलिस को देखा वह घबरा गया और उसके हावभाव ने पुलिस का शक और गहरा कर दिया। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 34 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल घूमने की ज़िद कर रहा था बेटा, मां ने मना किया; तो आंखों के सामने नहर में लगा दी छलांग

मंडी का रहने वाला है युवक

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान जितेंद्र (20) निवासी लंबाथाच, जिला  मंडी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नशे की सप्लाई के इरादे से निकला हुआ था। लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच पुलिस थाना बल्ह द्वारा की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 7 वर्षीय बच्ची रहस्यमयी ढंग से लापता, 72 घंटों से खाक छान रही 4 टीमें

 

पुलिस अब आरोपी युवक से यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर वह नशे की खेप कहां से लाया था और उसे आगे कहां सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस आरोपी के वैकवर्ड लिंक भी खंगालने का प्रयास कर रही है ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क को तोड़ा जा सके।

छोटी उम्र में बढ़ता नशे का जाल

हिमाचल में लगातार सामने आ रहे मामलों ने यह चिंता बढ़ा दी है कि अब कम उम्र के युवा भी नशे के कारोबार की ओर आकर्षित हो रहे हैं। आसान पैसे के लालच में कई युवक इस खतरनाक धंधे में कदम रख रहे हैं, जिसका खामियाजा उन्हें कानून और समाज दोनों स्तर पर भुगतना पड़ रहा है।

 

यह भी पढ़ें : मिशन पंचायत 2026: हिमाचल कांग्रेस की 71 ब्लॉक अध्यक्षों की फौज तैयार; भाजपा खेमे में हलचल

पुलिस की सख्ती जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही युवाओं से अपील की गई है कि वे इस दलदल से दूर रहें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख