#अपराध

September 2, 2026

हिमाचल : अलमारी से गायब हुए लाखों के गहने, लॉकर खुला देख परिवार के उड़े होश

बहू ने लॉकर खोला तो उड़ गए होश

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड इलाके में चोरी का मामला सामने आया है। शतालधार गांव में एक घर से करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने के गहने चोरी हो गए। परिवार को जब चोरी का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने ब्रौ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहू ने लॉकर खोला तो उड़ गए होश

पुलिस के मुताबिक शतालधार के रहने वाले ब्रिकी राम ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि बीते रोज उनकी बहू ने जब अलमारी का लॉकर खोला तो उसमें रखे सोने के गहने गायब थे। इसके बाद उन्होंने भी अपना लॉकर चेक किया तो वहां से भी सोने के कई गहने गायब मिले। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

 

यह भी पढ़ें : सरकारी कागजों से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, पूर्व तहसीलदार-पटवारी समेत 6 लोगों पर FIR

परिवार ने युवती पर जताया चोरी का शक

ब्रिकी राम ने पुलिस को बताया कि शिमला जिले के रामपुर तहसील के पटैना गांव की एक युवती अक्सर उनके घर आती-जाती रहती थी। परिवार को शक है कि उसी युवती ने घर के लॉकर से गहने चोरी किए हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संदिग्ध युवती का नाम और पूरा पता भी बता दिया है।

 

यह भी पढ़ें :  आधा किलो चरस के साथ हरियाणवी अरेस्ट, 2 युवकों से चिट्टा और नकदी बरामद

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब चोरी की जांच की जा रही है। पुलिस संदिग्ध युवती से पूछताछ समेत मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख