#अपराध
March 28, 2026
हिमाचल: दो दिन में धरा गया फर्जी पुलिसवाला, नेपाली को डरा ऐंठे थे हजारों- पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस स्कूटी को बरामद करने की कर रही कोशिश
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में हाल ही में ठगी का एक मामला सामने आया था, जहां एक आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक नेपाली व्यक्ति से पैसे ऐंठ लिए गए। हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कार्रवाई की और महज दो दिन के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते वीरवार एक व्यक्ति ने पुलिस थाने में शिकायत में दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया कि 26 मार्च को वह भुंतर इलाके में था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोका। उस व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और डराने-धमकाने लगा। उसने किसी कार्रवाई का भय दिखाकर दिले राम से 5 हजार रुपये नकद ले लिए।
शिकायत मिलते ही भुंतर पुलिस हरकत में आ गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली और जल्द ही उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान मोहित शर्मा (34) पुत्र मुरारी लाल शर्मा निवासी ढालपुर (लंका बेकार), कुल्लू के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इससे पहले भी ऐसी वारदात को अंजाम दिया है या नहीं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: हंसी-खुशी घर लौट रहा था परिवार, बीच रास्ते गहरी खड्ड में गिरी कार- 3 लोगों की हुई मौ*त
इसके अलावा, पुलिस आरोपी से छीनी गई रकम और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी को बरामद करने की कोशिश कर रही है। मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मामला जिला कुल्लू का है। यहां पर एक व्यक्ति को ठगी का शिकार बनाया गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति हिमाचल प्रदेश इलाज करवाने आया था और आगे कांगड़ा जाने की तैयारी में था। वीरवार सुबह करीब 10:30 बजे वह भुंतर के सैनिक चौक के पास सड़क किनारे खड़ा था, तभी एक व्यक्ति काले रंग की स्कूटी पर वहां पहुंचा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के जसविन्द्र की आबू धाबी में मौ*त, ड्रोन हम*ले ने छीना परिवार का कमाऊ बेटा
आरोपी ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए व्यक्ति को डराना शुरू कर दिया। उसने कहा कि एक नेपाली चोरी करके भागा हुआ है और उस पर शक है, इसलिए उसे पूछताछ के लिए थाने चलना होगा। आरोपी ने पहले उसे हेलमेट पकड़ा दिया और फिर जबरदस्ती स्कूटी पर बैठाकर करीब 5 किलोमीटर दूर कुल्लू की ओर ले गया।
कुछ दूर ले जाकर उसने सड़क किनारे उसे उतार दिया और उसकी तलाशी लेने लगा। इसी दौरान उसने व्यक्ति की जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी यह कहकर वहां से भाग गया कि “साहब से पूछकर आता हूं कि आगे क्या करना है”, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।
यह भी पढ़ें : लद्दाख के जोजिला दर्रे पर एवलांच, 7 लोगों की मौ*त-श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
पीड़ित करीब 45 मिनट तक सड़क किनारे उसका इंतजार करता रहा, लेकिन जब वह नहीं आया तो उसे शक हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है। इसके बाद उसने आसपास के लोगों से बात की, जिन्होंने उसे पुलिस थाने जाकर शिकायत करने की सलाह दी। इसके बाद उसने भुंतर थाने में पूरी घटना की जानकारी दी, जहां पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
दिल्ली राम जो नेपाल के देइलेखा जिले का रहने वाला है। पुलिस को शिकायत में बताया कि वह कांगड़ा इलाज के लिए जाने वाला था और उसके पास यही पांच हजार रुपये थे। अब पैसे चले जाने के कारण वह काफी परेशान है और उसे समझ नहीं आ रहा कि आगे इलाज कैसे कराएगा।