#हादसा

March 28, 2026

HRTC बस के साथ सड़क हाद*सा, 25 यात्री थे सवार- मौके पर मची चीख-पुकार

बस हा*दसे से मची अफरा-तफरी, खेतों में जा घुसी बस

शेयर करें:

HRTC bus accident

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। कभी खराब मौसम और फिसलन तो कभी तेज रफ्तार इन हादसों की वजह बन रही है। इसी बीच अब जिला बिलासपुर से एक और ताजा मामला सामने आया है, जहां एक HRTC बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और सीधे खेतों में जा घुसी। हादसे के समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बस हादसे से मची अफरा-तफरी, खेतों में जा घुसी बस

जानकारी के अनुसार, बस रोज की तरह शनिवार सुबह करीब 7 बजे बिलासपुर से धर्मशाला के लिए निकली थी। यह अपने तय रूट घुमारवीं, भराड़ी और लदरौर होते हुए आगे बढ़ रही थी। लेकिन जैसे ही बस घंडालवी के पास पहुंची, चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे बनी गहरी नाली पार कर सीधे खेतों में जा घुसी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: हंसी-खुशी घर लौट रहा था परिवार, बीच रास्ते गहरी खड्ड में गिरी कार- 3 लोगों की हुई मौ*त

हादसे के वक्त 25 यात्री थे सवार

हादसे के वक्त बस में करीब 25 यात्री सवार थे। अचानक झटका लगने से बस में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घबरा गए। इस दौरान 8 से 10 यात्रियों को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और प्राथमिक इलाज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की रफ्तार तेज थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के जसविन्द्र की आबू धाबी में मौ*त, ड्रोन हम*ले ने छीना परिवार का कमाऊ बेटा

प्रशासन और HRTC की त्वरित कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही HRTC के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। राहत की बात यह रही कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए तुरंत दूसरी बस का इंतजाम किया गया और उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल, प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख