#अपराध
April 11, 2026
हिमाचल: युवती को ले गया अंजान जगह, धोखे से बनाया वीडियो- ब्लै*कमेल कर बार-बार किया गंदा काम
आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल
शेयर करें:

हमीरपुर/ खरड़। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जिला हमीरपुर के एक युवक ने 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल शुक्रवार को खरड़ सिटी पुलिस को एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह काफी समय से नरेंद्र कुमार नाम के युवक के संपर्क में थी। आरोपी मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का रहने वाला है। दोनों के बीच जान-पहचान होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे बहाने से एक अज्ञात स्थान पर बुलाया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ी जब्ती: 25 लाख की अफीम और 12 लाख कैश बरामद- तीन अरेस्ट
युवती के अनुसार, आरोपी ने वहां धोखे से उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद उसने उसी वीडियो को हथियार बनाकर पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा और मानसिक दबाव बनाता रहा।
आरोपीशिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने इसी धमकी के बल पर युवती के साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता लंबे समय तक डर और दबाव में रही, लेकिन जब मामला हद से ज्यादा बढ़ गया तो उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
यह भी पढ़ें : HRTC की सभी बसों में चिप लगवाएगी सरकार: इमरजेंसी बटन दबाते ही तुरंत पहुंचेगी मदद
बताया जा रहा है कि आरोपी ने आखिरकार उन आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए खरड़ सिटी पुलिस ने आरोपी नरेंद्र कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।