#अपराध

May 18, 2026

हिमाचल : नातिन ने चुराए नानी-मामी के गहने, प्रेमी ने दिल्ली में सुनार को बेचे- तीनों गिरफ्तार

चोरी की वारदात में साथ था महिला का प्रेमी

शेयर करें:

Police Investigation

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के बनेहड़ गांव में हुए  जेवर चोरी मामले ने अब बड़ा मोड़ ले लिया है। पुलिस की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं और अब इस मामले में दिल्ली से एक सुनार की गिरफ्तारी के बाद कुल तीन लोग पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। मामले की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लग रही, क्योंकि इसमें रिश्तों के साथ-साथ प्रेम प्रसंग और गहनों की खरीद-फरोख्त का एंगल भी सामने आया है।  

चोरी की वारदात में साथ था महिला का प्रेमी

बता दें कि 29 वर्षीय महिला की गिरफ्तार के बाद पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की जिसके बाद महिला ने बताया कि चोरी के पीछे उसका प्रेमी भी शामिल था। महिला ने हरियाणा निवासी रमेश कुमार का नाम लिया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। रमेश कुमार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया ताकि मामले से जुड़े और राज सामने आ सकें।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : चुनावी जीत के जश्न में मची भगदड़, बेकाबू सांड ने भीड़ पर किया हम.ला- 7 घायल

अलग-अलग लोगों को बेच दिए गहने

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए गहनों को अलग-अलग जगहों पर बेचा गया था। महिला ने कबूल किया कि कुछ गहने उसने अपने प्रेमी रमेश कुमार को दिए थे, जबकि कुछ गहने अलग-अलग लोगों को बेच दिए गए। इसी दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला कि चोरी के कुछ गहने दिल्ली के उत्तमनगर इलाके में रहने वाले सुनार मनोज कुमार को भी बेचे गए हैं।

दिल्ली से सुनार गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और वहां सुनार मनोज कुमार के ठिकानों पर दबिश दी। जांच के दौरान पुलिस को गहनों से जुड़े अहम सबूत मिले, जिसके आधार पर सुनार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को दिल्ली से लम्बागांव लेकर आई, जहां उससे पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से चोरी किए गए बाकी गहनों का भी पता चल सकता है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : चरस की बड़ी डील करने निकले दो यार, किसी ने दे दी पुलिस को खबर- पहुंचे जेल

पुलिस कर रही मामला की जांच

फिलहाल मुख्य आरोपी महिला न्यायिक हिरासत में है, जबकि रमेश कुमार पुलिस रिमांड पर चल रहा है। पुलिस दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी की पूरी साजिश कैसे रची गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

हो सकती है अभी और गिरफ्तारियां 

DSP बैजनाथ संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस चोरी किए गए बाकी गहनों को बरामद करने की कोशिश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण में देरी पर सुक्खू सरकार का एक्शन : अब एक ठेकेदार को नहीं मिलेंगे 2 से ज्यादा काम

क्या था मामला ? 

आरोप है कि महिला ने बेहद चालाकी से दो अलग-अलग मौकों पर करीब 22 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर दिए। इतना ही नहीं लंबे समय तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। आरोपी महिला पिछले तीन महीनों के दौरान दो बार अपनी नानी के घर आई थी।

घर से गहने किए गायब

पुलिस जांच में सामने आया है कि पहली बार महिला ने अपनी नानी के गहनों पर हाथ साफ किया, जबकि दूसरी बार उसने अपनी मामी के जेवर चोरी कर लिए। परिवार को इस बात का अंदाजा तक नहीं हुआ कि घर में मौजूद गहने धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : 'सुक्खू सरकार के दावों की खुली पोल' : नहीं हुआ पुरुषों का बच्चेदानी ऑपरेशन, RTI में खुलासा

कैसे हुआ खुलासा?

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब 2 मई को सास और बहू किसी पारिवारिक समारोह में जाने के लिए तैयार हो रही थीं। इसी दौरान उन्होंने अलमारी में रखे गहने निकालने चाहे, लेकिन जेवर अपनी जगह पर नहीं मिले। जब पूरे घर में तलाश की गई तो लाखों रुपये के गहने गायब पाए गए। करीब 22 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।

दोहती ने कबूला गुनाह

परिजनों ने जब आपस में बातचीत कर घटनाक्रम को जोड़ना शुरू किया तो शक परिवार की दोहती पर गया। इसके बाद परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों से मिली सूचनाओं और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को दूसरे प्रदेश से हिरासत में लिया और सोमवार को लंबागांव थाना लाया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान महिला ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख