#अपराध

May 3, 2025

हिमाचल में पंजाब के रास्ते फिर आई नशे की खेप, एक किलो से ज्यादा नशा बरामद

पुलिस ने 2 तस्करों को पकड़ा, कार भी जब्त

शेयर करें:

Kangra Charas News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में पंजाब के रास्ते आ रहे नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान के बावजूद तस्करी रुक नहीं रही है। शनिवार को कांगड़ा जिले के नूरपुर में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार से 1 किलो 122 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक पंजाब का रहने वाला है।

नाकाबंदी के दौरान चेकिंग में पकड़ाए

नूरपुर पुलिस को सीआईए टीम से खबर मिली थी कि कुछ लोग कार से नशे की बड़ी खेप लेकर हिमाचल में आने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने 32 मील के पास नाकाबंदी की हुई थी। नाके से गुजरने वाले हर वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को एक कार से चरस का जखीरा मिला। गाड़ी में गुरदीप पुत्र अवतार सिंह निवासी जुगियाल शाहपुरकंडी जिला पठानकोट (पंजाब) व रोहित पुत्र सरदारी लाल निवासी गांव पंजासरा व तहसील नूरपुर सवार थे।

 

यह भी पढ़ें :हिमाचल: बंद गाड़ी के शीशे पर चढ़ा था अखबार- मालिक को इस हालत में मिला चालक, उड़े होश

रिमांड मांगेगी पुलिस

पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर आरोपियों की गाड़ी भी जब्त कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ ज्वाली थाने में मामला दर्ज किया है। अब पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी, ताकि यह पता चल सके कि दोनों हिमाचल प्रदेश में किसे इस नशे की खेप को बेचने आ रहे थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बैंक मैनेजर, कैशियर से मिलकर शातिर ने कर दिया 57 लाख रुपए का लोन घोटाला

नशा तस्करी के मामले बढ़े

आपको बता दें कि ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने शुक्रवार को पंजाब के तरनतारन जिले के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 121.80 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 6 लाख रुपए है। ये तस्कर हिमाचल नंबर प्लेट वाली कार का उपयोग कर रहे थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: परिजनों की टूटी उम्मीद, मलाणा खड्ड में बहे दूसरे युवक की मिली देह, 21 साल का था

 

पुलिस ने चिट्टे के इस बड़ी खेप के पंजाब से लगे पाकिस्तान बॉर्डर से होकर हिमाचल आने की आशंका जताई है। कांगड़ा पुलिस ने 17 मार्च 2025 तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 66 मामले दर्ज किए, जबकि पूरे 2024 में 149 मामले दर्ज हुए थे। इससे साफ है कि जिले में नशा तस्करी की गतिविधियां बढ़ रही हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख