#अपराध

April 7, 2026

हिमाचल: कार में चिट्टा सप्लाई करने निकले थे दो यार, पुलिस ने बड़ी खेप के साथ किए गिरफ्तार

 डैशबोर्ड के अंदर छिपाकर रखी थी नशे की खेप

शेयर करें:

Drug Smugglers

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को चिट्टे की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

जांच के लिए रोकी कार 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगडा के इंदौरा से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना इंदौरा की पुलिस टीम चंगराड़ा के पास नाकेबंदी कर रही थी। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। तभी एक सफेद रंग की ऑल्टो कार वहां पहुंची, जिस पर पुलिस को शक हुआ। संदेह के आधार पर पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया और उसकी तलाशी शुरू की।

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य जब चाहें भाजपा में शामिल हो जाएं: CM सुक्खू का झूठा बयान वायरल, FIR दर्ज

 डैशबोर्ड के अंदर छिपाकर रखी थी नशे की खेप

तलाशी के दौरान पुलिस को कार के डैशबोर्ड के अंदर छिपाकर रखा गया 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। यह देखकर पुलिस टीम भी सतर्क हो गई और तुरंत नशे की खेप को कब्जे में ले लिया। साथ ही जिस कार में नशा लाया जा रहा था, उसे भी जब्त कर लिया गया।

आरोपियों की पहचान

पुलिस ने मौके पर ही कार में सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान-

  •  कमलदीप, निवासी लहरुं, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (जो गाड़ी चला रहा था)
  • जितेंद्र सिंह, निवासी उपरला मोच, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

heroin recovered from car 2 youth arrested

यह भी पढ़ें : हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा : लोगों को दोहरी मार- सीमेंट 15, सरिया 1000 रुपए उछला

आरोपियों से हो रही पूछताछ

पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना इंदौरा में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह नशा कहां से लाया गया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख