#अपराध

April 7, 2026

विक्रमादित्य जब चाहें भाजपा में शामिल हो जाएं: CM सुक्खू का झूठा बयान वायरल, FIR दर्ज

CM के नाम से लिखी गई विवादित बातें

शेयर करें:

CM Sukhu

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में CM सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का ताजा बयान किसी भूचाल से कम नहीं है। CM सुक्खू ने कहा है कि- विक्रमादित्य जब मन चाहे भाजपा में शामिल हो जाएं, कोई फर्क नहीं पड़ता। CM के इस बयान पर होने वाली चर्चा इससे पहले आगे बढ़ती कि पता चला कि ये बयान उन्होंने दिया ही नहीं। जी हां, ये बयान फर्जी है और अब इसके खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है।

CM के नाम से लिखी गई विवादित बातें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमाचल के CM के नाम पर फर्जी बयान फैलाने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें CM सुक्खू के नाम से कुछ विवादित बातें लिखी गई थीं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा : लोगों को दोहरी मार- सीमेंट 15, सरिया 1000 रुपए उछला

मुन्नू ठाकुर नाम से फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट शयर

इस मामले को लेकर शिमला निवासी कांग्रेस नेता बलदेव ठाकुर ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि “मुन्नू ठाकुर” नाम के फेसबुक अकाउंट से यह पोस्ट शेयर की गई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल का सरकारी डॉक्टर निकला चिट्टा तस्कर : हरियाणा से लाता था माल, जेल में बंद युवकों ने खोला राज

पोस्ट में मुख्यमंत्री के नाम का हवाला देते हुए ऐसी बातें लिखी गई थीं, जिनसे राजनीतिक माहौल खराब हो सकता था। शिकायतकर्ता ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री ने इस तरह का कोई बयान कभी नहीं दिया और यह पोस्ट पूरी तरह से लोगों को गुमराह करने के इरादे से डाली गई है।

फेसबुक पेज चलाने वाले के खिलाफ केस दर्ज

शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना शिमला ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है और अब मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव : आज नए सिरे से जारी होगा रोस्टर- DC की शक्तियों पर रोक

पुलिस कर रही मामले की तहकीकात 

फिलहाल पुलिस “मुन्नू ठाकुर” नाम के फेसबुक अकाउंट की पूरी डिटेल निकालने में जुटी हुई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे असली व्यक्ति कौन है और उसका मकसद क्या था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह किसी बड़े नेटवर्क या संगठित तरीके से फैलाई जा रही फेक न्यूज का हिस्सा तो नहीं है।

आरोपी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी DSP स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख