#अपराध

June 29, 2026

हिमाचल : ITI के पास नशा सप्लाई करते थे तीन युवक, पुलिस ने लाखों के चिट्टे संग किए गिरफ्तार

पुलिस को देख घबराए युवक 

शेयर करें:

himachal Drug Smuggling

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। प्रदेश को चिट्टे के जाल से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये के चिट्टे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

गुप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के नूरपुर के जसूर क्षेत्र से सामने आया है। यहां पर STF की टीम नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शास्त्री ITI के आसपास चिट्टे की खेप पहुंचाई जाने वाली है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से जरूरी काम के लिए निकला था 60 वर्षीय बुजुर्ग, जंगल में पड़ी मिली देह

पुलिस को देख घबराए युवक 

सूचना को गंभीरता से लेते हुए STF  की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को तीन संदिग्ध व्यक्ति वहां से गुजरते हुए दिखाई दिए। टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो तीनों घबरा गए।

लाखों का चिट्टा बरामद 

पुलिस को उनकी संदिग्ध हरकतों पर शक हुआ। शक के आधार पर जब तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से  223 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इतनी बड़ी मात्रा में नशा मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : गजब हिमाचल: एक बाइक पर सवार थे 4 युवक, पुलिस ने सिखाया सबक; ठोका 10500 का जुर्माना

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज 

पुलिस ने इस मामले में थाना नूरपुर में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब जांच की जा रही है कि आरोपी यह नशे की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

3 smugglers caught with 223 gram heroin

युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रदेशभर में चल रहा अभियान

बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग की ओर से नशे के खिलाफ अभियान को तेज किया गया है। एंटी-चिट्टा आंदोलन का उद्देश्य सिर्फ नशे के कारोबार को रोकना ही नहीं, बल्कि युवाओं को इस दलदल से बचाना और लोगों को जागरूक करना भी है।

 

यह भी पढ़ें : कर्ज में डूबे किसानों के लिए CM सुक्खू का बड़ा तोहफा, ब्याज का 50 फीसदी खुद चुकाएगी सरकार

नशे से जुड़ी जानकारी दें, पहचान रखी जाएगी गुप्त

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर रख रही है जो युवाओं को नशे की ओर धकेल रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बं*दूक की नोक पर लूटा शराब ठेका, सेल्समैन के सिर पर फोड़ी बोतल; गल्ले समेत उड़ाए 1.85 लाख रुपए

 

अगर किसी व्यक्ति को अपने आसपास चिट्टा या किसी अन्य नशे की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलती है तो वह तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दे सकता है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख