#हादसा

June 29, 2026

हिमाचल : घर से जरूरी काम के लिए निकला था 60 वर्षीय बुजुर्ग, जंगल में पड़ी मिली देह

पैर फिसलने से खाई में गिरा व्यक्ति 

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक बेहद दुखद और दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिसने सभी को गमगीन कर दिया। यहां पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का पैर फिसलने के कारण वह गहरी खाई में गिर गए। खाई इतनी गहरी थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पैर फिसलने से खाई में गिरा व्यक्ति 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला चंबा की ग्राम पंचायत सिढ़कुंड का है। यहां पर बुजुर्ग व्यक्ति बीते कल दोपहर बाद अपने गांव के पास ही लगते दूसरे गांव में किसी निजी काम से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में जंगल के बीच अचानक सूखी चीड़ की पत्तियों पर उनका पैर पड़ गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह संभल नहीं पाए।

 

यह भी पढ़ें : गजब हिमाचल: एक बाइक पर सवार थे 4 युवक, पुलिस ने सिखाया सबक; ठोका 10500 का जुर्माना

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल 

पैर फिसलते ही व्यक्ति सीधे सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरे। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया।

जांच के बाद किया मृत घोषित

लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान कर्म चंद पुत्र लच्छो राम, निवासी गांव शक्तिदेहरा, जिला चम्बा के रूप में हुई है। 

 

यह भी पढ़ें : कर्ज में डूबे किसानों के लिए CM सुक्खू का बड़ा तोहफा, ब्याज का 50 फीसदी खुद चुकाएगी सरकार

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मेडिकल कॉलेज पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली और मामले की जांच शुरू की। जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे के बाद कर्म चंद के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं गांव में भी इस घटना को लेकर शोक की लहर है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख