#अपराध
July 3, 2026
हिमाचल : बाइक से चिट्टा सप्लाई करने निकला था पंजाब का राजा, पुलिस के हत्थे चढ़ा- पहुंचा जेल
ड्रग नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जीरो टॉलरेंस अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसी अभियान के तहत नूरपुर पुलिस जिले की CIA टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पर पुलिस ने नशे की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा जिला के कंडवाल बैरियर से सामने आया है। यहां पर CIA नूरपुर की टीम नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पंजाब की ओर से एक युवक बाइक नंबर PB-06-BA-1636 पर सवार होकर हिमाचल की सीमा में दाखिल हुआ।
यह भी पढ़ें : हिमाचल बिजली बोर्ड का बड़ा फैसला: बिल पर नहीं लगेगा फ्यूल चार्ज, लाखों उपभोक्ताओं को राहत
युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका। पूछताछ के दौरान उसके जवाब संतोषजनक नहीं लगे, जिसके बाद नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 10.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। नशीला पदार्थ मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और बरामद चिट्टे को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
राजा पुत्र उम्र 26 साल, पुत्र जमाल सिंह निवासी सराय मोहल्ला, गली नंबर-47, गांधी चौक, पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : प्रेमी जोड़े की हरकतों का VIDEO वायरल- पब्लिक प्लेस पर 'KISS' करते दिखे, थाने पहुंचा केस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नूरपुर पुलिस थाने में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है, ताकि जांच के दौरान उससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा सकें।

प्रारंभिक पूछताछ के बाद अब पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि आरोपी ने पंजाब में चिट्टा किस सप्लायर से खरीदा था और उसे हिमाचल प्रदेश के किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की तस्करी में शामिल रहा है या नहीं और उसके संपर्क किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें : जयराम की हुई मंडी : अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदों पर BJP का कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
पंजाब और हिमाचल की सीमा से लगे क्षेत्रों में हाल के महीनों में नशा तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। इन्हें देखते हुए पुलिस ने सीमा पर चौकसी और नाकाबंदी अभियान को और अधिक सख्त कर दिया है। विशेष रूप से कंडवाल बैरियर सहित अन्य प्रवेश मार्गों पर आने-जाने वाले वाहनों की नियमित जांच की जा रही है ताकि नशीले पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।