#अपराध

May 6, 2025

हिमाचल : परिवार ने दिल्ली नौकरी करने भेजा था बेटा, घर के पास जंगल में मिली देह

दिल्ली में करता था काम, हिमाचल में मिली देह

शेयर करें:

Kangra Crime News,

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनके जवान बेटे का शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। उनका बेटा दिल्ली में काम करता था और पिछले 10 दिन से लापता था। परिजनों को उम्मीद थी कि पुलिस उनके बेटे को ढूंढ लेगी। लेकिन उनकी यह उम्मीद भी टूट गई। बेटे की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है।

कांगड़ा जिला से सामने आया मामला

मामला कांगड़ा जिला के उपमंडल पालमपुर के तहत आते बैजनाथ का है। बैजनाथ का 26 वर्षीय युवक अभिषेक दिल्ली में काम करता था। इसी बीच अभिषेक अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने दिल्ली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: आईपीएस की पत्नी से महिला कॉन्स्टेबल ने की 10 लाख रुपए की ठगी 

जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

इसी बीच करीब 10 दिन बाद अभिषेक का शव आज मंगलवार को पालमपुर उपमंडल के बंदला के जंगल में मिला। युवक का शव पेड़ से लटका हुआ था। जंगल में गए किसी शख्स ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि युवक ने आत्महत्या की है, या उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 8वीं की छात्रा के साथ शिक्षक ने होटल में 10 दिन तक की नीचता, मिली ऐसी सजा

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं इस बात की जानकारी नहीं है कि युवक दिल्ली से हिमाचल कब लौटा था। पुलिस के अनुसार शव को देखकर ऐसा लगता है कि यह आठ से 10 दिन पुराना है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर ही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। युवक की मौत से उसके परिवार के साथ साथ पूरे गांव में मातम पसर गया है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख