#अपराध

March 16, 2026

हिमाचल: बैग में चरस भरकर पैदल बेचने निकले थे दो तस्कर, पुलिस को देख छूटे पसीने- हुए अरेस्ट

गश्त के दौरान चल रहा था नशा विरोधी अभियान

शेयर करें:

Charas Smuggling

कांगड़ा । हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ रखा है। इसी अभियान के तहत जिला कांगड़ा में नूरपुर की CIA टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को नशे की खेप के साथ दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

गश्त के दौरान चल रहा था नशा विरोधी अभियान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल रविवार को CIA नूरपुर की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम कंडवाल, भदरोया, डमटाल और छन्नी सहित आसपास के क्षेत्रों में नशा तस्करी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में लगेगा बिजली का झटका, महंगी होगी दें; 22 लाख उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा असर

पुलिस को मिला गुप्त सूचना 

इसी दौरान पुलिस टीम को एक विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना में बताया गया कि दो व्यक्ति नेशनल हाईवे 44 के पास एक्साइज बैरियर भदरोया के समीप सड़क किनारे बैठे हुए हैं। उनके पास एक कैरी बैग है जिसमें भारी मात्रा में चरस या भांग रखी हुई है और वे इसे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई 

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान की ओर रवाना हुई ताकि मौके पर जाकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा जा सके। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां सड़क किनारे दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए पाए गए। पुलिस को देखते ही दोनों व्यक्ति घबराए हुए नजर आए, जिससे पुलिस का शक और भी गहरा हो गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां ने फोन नहीं दिया तो 13 साल के बेटे ने दे दी जा.न, सदमे में परिवार

कैरी बैग में लेकर घूम रहे थे आपत्तिजनक सामान  

कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए पुलिस ने दोनों के कब्जे में मौजूद कैरी बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कैरी बैग के अंदर एक पोलिथीन में छिपाकर रखी 114.2 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील कर दिया और मौके पर मौजूद गवाहों के समक्ष आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई।

आरोपियों की पहचान

  • बलदेव उम्र 44 साल पुत्र नन्द लाल निवासी गांव मकण  जिला चम्बा
  • जीत उम्र 40 साल पुत्र लोभी निवासी गांव मकण, जिला चम्बा के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आधी रात को घर में हुआ धमाका, लपटों में फंसी बुजुर्ग महिला- नहीं बच सकी

थाना डमटाल में दर्ज हुआ मामला

इस संबंध में पुलिस थाना डमटाल में दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशे का अवैध कारोबार होता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख