#अपराध

March 10, 2025

हिमाचल: शादी में गया था जवान बेटा, नहीं लौटा... 5 दिन बाद मिली देह- अब कैसे जियेगी बूढ़ी मां 

पति और छोटे बेटे के बाद बड़ा बेटा भी बुढ़ी मां को छोड़ गया बेसहारा

शेयर करें:

Himachal Youth News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में बीत 5 दिन से लापता युवक का शव रविवार शाम घर के पास वाले कुएं में पड़ा मिला। युवक का नाम अमित कुमार, निवासी ग्राम पंचायत जखोटा है, जो 5 मार्च को एक शादी समारोह में गया था, लेकिन घर नहीं लौटा था।

पिता और भाई का हो चुका है देहांत

अमित कुमार के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। कुछ साल पहले बड़े भाई की भी एक हादसे में मौत हो गई थी। बहन की शादी हो चुकी है। अब घर पर केवल बूढ़ी मां है, जिसके जवान बेटे का शव बरामद हुआ है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कपड़े धो रही थी मां, बावड़ी में डूब गया पास खेल रहा ढाई साल का मासूम

पुलिस ने शुरू की जांच 

अमित कुमार (35) शादी समारोह से रात 11 बजे के आसपास लापता हो गया था। उसके लापता होने की शिकायत ज्वालामुखी पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद पुलिस और परिवार ने उसे ढूंढने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। रविवार शाम को गांव के पास के कुएं में एक शव दिखा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कमरे में पड़ी मिली सुनार की देह, पत्नी को बताई थी अपनी परेशानी

मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की तो उसकी पहचान अमित के रूप में हुई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेजा गया। डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी के बयान दर्ज लिए हैं। मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चिट्टे ने उजाड़ा एक और परिवार, गेस्ट में पड़ा मिला व्यक्ति

बुढ़ी मां पर टूटा दुखों का पहाड़

इस युवक की मौत के बाद बुढ़ी मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस महिला ने जहां पहले अपने पति और उसके बाद जवान बेटे को खो दिया था। अब इस महिला ने उसके पास बचे इकलौते सहारे को भी खो दिया है। अमित की मौत ने इस बुढ़ी मां को पूरी तरह से तोड़ दिया है। उसकी आंखों से आंसू रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख