#अपराध
July 10, 2026
हिमाचल : तीन दिन से बेटे को ढूंढ रहे थे माता-पिता, खंडहर में पड़ी मिली लाडले की सड़ी-गली देह
7 जुलाई से था लापता युवक
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब कई दिनों से लापता चल रहे एक युवक का गला-सड़ा शव खंडहरनुमा शेड से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक का शव पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत पंचायत पनालथ के देहरी में खंडहर शेड से बरामद हुआ है। परिजनों ने बताया कि युवक 7 जुलाई से घर से लापता था। परिवार ने अपने स्तर पर युवक को खोजने का प्रयास किया।
आस-पास के गांव और सभी रिश्तेदारों से पता किया, काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो 8 जुलाई को परिवार ने पुलिस थाना जवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसके बाद पुलिस को एक खंडहर शेड से शव मिलने की सूचना मिली।
शव मिलने की सूचना मिलते ही जवाली के डीएसपी वीरी सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान शव की पहचान कई दिनों से लापता चल रहे 24 वर्षीय साहिल कुमार के रूप में हुई।
इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, जबकि फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए।
साहिल कुमार उम्र 24 साल, पुत्र मलकीयत सिंह, निवासी जरोट के रूप में हुई है।
पुलिस को शव के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है, जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।