राजनीति

#अपराध

August 9, 2025

हिमाचल: मवेशी चराने निकला बुजुर्ग नहीं लौटा घर, पौंग झील में तैरती मिली देह; पसरा मातम

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपी देह

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal kangra pong Lake

जवाली (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के  कांगड़ा जिला के जवाली थाना क्षेत्र में पौंग झील एक बार फिर हादसे का कारण बनी, जब शुक्रवार को भेड़-बकरियां चराने गए एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 80 वर्षीय उत्तम चन्द निवासी गांव चबुआ पंचायत झोंका रतियाल के रूप में हुई है।

पौंग झील में तैरता मिला शव

स्थानीय लोगों के अनुसार उत्तम चन्द रोज की तरह शुक्रवार दोपहर झील किनारे अपने मवेशी चराने निकले थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने झील में एक शव तैरता देखा, जिसकी पहचान उत्तम चन्द के रूप में की गई। प्रारंभिक आशंका है कि पैर फिसलने के कारण वे झील के गहरे पानी में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: रात के अंधेरे में नशा सप्लाई करने निकले थे दो युवक, बड़ी खेप के साथ धरे

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

पुलिस थाना जवाली को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए शव को नूरपुर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी नूरपुर अशोक रतन ने की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में हीलियम गैस से सुसा*इड का पहला केस, बैंकर ने नोट में पत्नी-पिता के खोले कई राज

प्रशासन की चेतावनी को लोग कर रहे नजरअंदाज

गौरतलब है कि मानसून के मौसम में सरकार और प्रशासन बार.बार लोगों को नदियों, झीलों और नालों के किनारे न जाने की चेतावनी जारी करता रहा है। इसके बावजूद कई लोग इन चेतावनियों को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे इस तरह की जानलेवा घटनाएं सामने आती रहती हैं। अधिकारियों का कहना है कि तेज बारिश के दिनों में जलस्तर अचानक बढ़ सकता है और पानी का बहाव खतरनाक हो जाता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में यहां दरका पहाड़, मलबे में दफन हो गया पेट्रोल पंप; ड्यूटी पर थे कई कर्मचारी

 

स्थानीय प्रशासन ने एक बार फिर अपील की है कि लोग अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए जल स्रोतों के पास जाने से बचें, खासकर बुजुर्ग और बच्चे, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख