#अपराध

May 9, 2024

हिमाचल का यह पंचायत प्रधान कहता है- मुझे खुश कर दे- तेरा मकान बनवा दूंगा

शेयर करें:

जवाली (कांगड़ा)। हिमाचल में आए दिन महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। महिलाओं और युवतियों का पैदल चलना भी अब दुश्वार होने लगा है। गंदी सोच रखने वाले लोग बीच रास्ते में इनके साथ छेड़छाड़़ करने लगे हैं। राजधानी शिमला के संजौली में एक 26 साल की युवती के साथ युवक ने रास्ते में ही छेड़छाड़ कर दी। अब इसी तरह का एक अन्य मामला कांगड़ा जिला से सामने आया है। यहां एक महिला ने पंचायत प्रधान पर उसके साथ छेड़छाड़ करने के संगीन आरोप लगाए हैं।

तूं मुझे खुश कर दे, तेरा मकान बनवा दूंगा

कांगड़ा जिला के पुलिस थाना जवाली के तहत आती एक पंचायत की महिला ने पंचायत प्रधान पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर से बिना बताए निकला शख्स, अगले दिन झील में मिला… महिला का आरोप है कि पंचायत प्रधान अकसर उसे रास्ते में रोक कर खड़ा हो जाता है और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डालता है। पंचायत प्रधान कहता है कि अगर 'तूं मेरे साथ रह, मैं तुझे खुश कर दूंगा'।

रास्ता रोक कर करता है छेड़छाड़

पंचायत प्रधान महिला उसे खुश करने पर मकान बनवाने की बात कहता है। इसके साथ ही वह धमकी भी देता है कि अगर महिला ने उसकी बात नहीं मानी तो तेरा मकान उखड़वा दूंगा। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 2 साल से मायके में रह रही थी महिला, हिम्मत हारी तो दुनिया छोड़ गई प्रधान इससे पहले भी उसके साथ इस तरह की हरकतें कर चुका है। जिसकी महिला ने पहले भी पुलिस थाना जवाली में उक्त प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। लेकिन बाद में राजीनामा करवा दिया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़ित महिला का कहना है कि अब दोबारा से पंचायत प्रधान उसे तंग करने लगा है। प्रधान की इस तरह की हरकतों से तंग आकर अब महिला ने दोबारा पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और पंचायत प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: पैदल जा रही युवती को छूने लगा सिरफिरा युवक, पार कर दी सारी हदें मामले की जानकारी देते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि महिला ने पंचायत प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख